Categories: Uncategorized

29 जून को मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

 

भारत सरकार 29 जून को प्रो. पी सी महालनोबिस (Prof. P C Mahalanobis) की जयंती पर राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics dayमनाती है. सामाजिक-आर्थिक योजना और नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका के बारे में युवाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. यह दिन रोजमर्रा की जिंदगी में सांख्यिकी के उपयोग को लोकप्रिय बनाने और सांख्यिकी कैसे नीतियों को आकार देने और तैयार करने में  मदद करती है, इस बारे में जनता को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है.

End Hunger, Achieve Food Security and Improved Nutrition and Promote Sustainable Agriculture (संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य या SDG 2) इस वर्ष के राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का विषय है.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का इतिहास:

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पहली बार 29 जून 2007 को मनाया गया था. भारत सरकार ने आर्थिक नियोजन और सांख्यिकीय विकास के क्षेत्र में स्वर्गीय प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस (Late Professor Prasanta Chandra Mahalanobisद्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान का जश्न मनाने का फैसला किया और इसलिए उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.


प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के बारे में:

प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस को भारतीय सांख्यिकी के जनक के रूप में जाना जाता है। उनका जन्म 29 जून 1893 को हुआ था, वह भारतीय सांख्यिकीविद् और वैज्ञानिक थे. उन्होंने दो डेटा सेटों के बीच तुलना का एक उपाय तैयार किया जिसे अब महालनोबिस दूरी के रूप में जाना जाता है. वह योजना आयोग (1956-61) के सदस्य थे और उन्होंने दूसरी पंचवर्षीय योजना के लिए दो-क्षेत्रों का इनपुट-आउटपुट मॉडल दिया, जिसे बाद में नेहरू-महलनोबिस मॉडल के रूप में जाना जाने लगा. उन्होंने दिसंबर 1931 में कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) की स्थापना की थी. उन्हें पद्म विभूषण (1968), ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से वेल्डन मेमोरियल पुरस्कार (1944), फेलो ऑफ़ रॉयल सोसाइटी, लंदन (1945) से सम्मानित किया गया था.

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 months ago