Categories: Imp. days

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह: 11 से 17 जनवरी

हर साल 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। यह सप्ताह लोगों में जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच सड़क सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने और सड़क दुर्घटना के मामलों को कम करना है।

 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2024 की थीम

इस साल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम, “सड़क सुरक्षा नायक बनें” है। यानी सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटना के बाद लोगों की सहायता करने पर जोर दिया जाएगा। इस साल की थीम सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सार्वभौमिक भागीदारी पर जोर देती है। बता दें बीते साल में इसकी थीम ‘परवाह करेंगे, सुरक्षित रहेंगे’ खी गई थी। जबकि साल 2022 में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ थीम रखी थी।

 

क्या है सड़क सुरक्षा सप्ताह?

सड़क सुरक्षा सप्ताह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। यह दुर्घटना और उससे होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। साथ ही यह जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने, पैदल यात्री सुरक्षा और बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे की अनिवार्यता के महत्व को समझाने में मदद करता है।

हर साल 11 से 17 जनवरी तक मनाया जाने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। हर दिन सड़क पर कई दुर्घटनाएं होती हैं। इसमें बहुत से लोगों की मौत हो जाती है और कई लोग घायल हो जाते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करना है। सड़क पर पैदल चलते हुए या वाहन चलाते समय किसी तरह की भी लापरवाही खतरनाक होती हैं। ऐसा करने से केवल उन्हें ही नहीं बल्कि आप-पास के लोगों को भी घटना का शिकार होना पड़ता है। इसलिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को मनाया जाता है।

 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह: इतिहास

पहली बार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह सन 1989 में मनाया गया था। 15 मार्च, 2010 को सुंदर समिति द्वारा अनुशंसित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा नीति को मंजूरी मिली थी। इसके बाद से हर साल यातायात नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

1 day ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

1 day ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

1 day ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

1 day ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

1 day ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago