National Nutrition Week 2024: जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह?

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week ) पूरे देश में प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है। भारत में पोषण की स्थिति में सुधार लाने और लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। यह सप्ताह देश भर में कई कार्यक्रमों और एक्टिविटी के माध्यम से पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने का एक खास अवसर है।

इस दिवस का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य की रक्षा हेतु उचित पोषण के महत्त्व के विषय में जन जागरूकता पैदा करना है। आज के स्वस्थ बच्चे कल का स्वस्थ भारत है। इनके बेहतर स्वास्थ्य का देश के विकास, उत्पादकता तथा आर्थिक उन्नति पर स्पष्ट प्रभाव पड़ता है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024 की थीम

इस साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम ‘सभी के लिए पौष्टिक आहार’ है. इस थीम का मुख्य मकसद लोगों को पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने वाले संतुलित और विविध आहार को बढ़ावा देना है। यह थीम सभी वर्गों के लोगों, विशेषकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर देती है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का महत्व

यह सप्ताह लोगों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। पोषण के बारे में कई तरह की गलत धारणाएं लोगों के मन में होती हैं। इस सप्ताह के माध्यम से इन गलत धारणाओं को दूर किया जा सकता है। इस दौरान लोगों को संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।

इस दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह सर्वप्रथम मार्च 1975 में अमेरिकन डायटेटिक एसोसिएशन (American Dietetic Association), जिसे वर्तमान में  एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स के नाम से जानते हैं, के सदस्यों द्वारा पोषण शिक्षा की आवश्यकता के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आहार विशेषज्ञों के पेशे को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। जनता की प्रतिक्रिया इतनी सकारात्मक थी कि सप्ताह भर चलने वाले उत्सव को साल 1980 में एक महीने तक चलाया गया था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दक्षिण मध्य रेलवे ने डोरस्टेप फ्रेट बुकिंग के लिए स्मार्ट ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया

दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…

1 hour ago

TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

2 hours ago

एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

2 hours ago

संघर्ष की एक सदी: CPI के वरिष्ठ नेता आर. नल्लाकन्नु का 101 वर्ष की आयु में निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के वरिष्ठ नेता आर. नल्लाकन्नु का 25 फरवरी 2026 को चेन्नई…

2 hours ago

भारत और स्वीडन ने SITAC रूपरेखा के तहत एआई साझेदारी को और मजबूत किया

भारत और स्वीडन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को…

3 hours ago

ऐतिहासिक सम्मान: मोदी इज़राइल और फ़िलिस्तीन दोनों द्वारा सम्मानित होने वाले पहले नेता बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल और फलस्तीन दोनों से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने वाले विश्व के…

3 hours ago