Categories: Agreements

राष्ट्रीय संग्रहालय और कोल्डिंग संग्रहालय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

कोल्डिंग संग्रहालय और राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में मार्च, 2023 के शुरुआत में “डेनमार्क और भारत की चांदी की वस्तुओं के खजाने” विषय पर संयुक्त रूप से एक प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे। नई दिल्ली में प्रदर्शनी के लिए एक समझौता ज्ञापन-एमओयू पर नई दिल्ली स्थित भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय और डेनमार्क में कोल्डिंग स्थित कोल्डिंग संग्रहालय के बीच हस्ताक्षर किए गए और उनका आदान-प्रदान किया गया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मार्च 2023 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में कोल्डिंग संग्रहालय और राष्ट्रीय संग्रहालय की चांदी की वस्तुओं के बेहतरीन संग्रह का प्रदर्शन किया जाएगा। सहयोग और प्रदर्शनी भारत और डेनमार्क के बीच 2022 से 2026 वर्षों के लिए हाल ही में सहमत सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हो रही है।

 

प्रदर्शनी “डेनमार्क और भारत की चांदी की वस्तुओं के खजाने” डेनमार्क और भारतीय संग्रहालयों की चांदी की कलाकृतियों पर केंद्रित है, जहां दोनों संग्रहालय अपनी सर्वश्रेष्ठ चांदी की वस्तुओं का प्रदर्शन करेंगे। दोनों देशों में चांदी के शिल्प कौशल की सुंदरता और भव्यता को उजागर करते हुए, प्रदर्शनी में कुल 200 सर्वश्रेष्ठ वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। राष्ट्रीय संग्रहालय में पहली बार आने वाले दर्शक भारतीय और डेनमार्क की चांदी की वस्तुओं की समानांतर परंपराओं का अवलोकन कर सकेंगे।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय संग्रहालय की महानिदेशक और संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री लिली पाण्डेय ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय में उत्कृष्ट चांदी की वस्तुओं का पर्याप्त संग्रह है, जो भारतीय सभ्यता आरंभ से शुरू होकर आधुनिक युग तक एक लंबे समय से संबंधित हैं। हालांकि, इस प्रदर्शनी के लिए डेनमार्क की चांदी की वस्तुओं के साथ-साथ भारतीय चांदी के बारे में जानने और समझने के लिए भारतीय चांदी के विविध और गतिशील शिल्प कौशल को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय संग्रहालय भारत के आरक्षित संग्रह से लगभग 100 वस्तुओं का चयन किया गया है।

Find More News Related to Agreements

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

1 hour ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

1 hour ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

2 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

5 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

5 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

6 hours ago