Categories: Uncategorized

नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे: 1 जुलाई

नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे अथवा CA डे हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन 1949 में भारत की संसद द्वारा की गई इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स  ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हर साल ICAI की स्थापना के दिन चार्टर्ड एकाउंटेंट को सम्मानित करने के लिए CA डे मनाया जाता है।

इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के बारे में (ICAI):

ICAI भारत का राष्ट्रीय पेशेवर लेखा (accounting) निकाय है और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लेखा संगठन (accounting organization) है। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना आज के ही दिन वर्ष 1949 में संसद द्वारा पारित एक अधिनियम के तहत की गई थी। ICAI भारत में वित्तीय लेखा परीक्षा और लेखा पेशे के लिए एकमात्र लाइसेंसिंग और विनियामक निकाय है, और इसकी सिफारिशों का पालन राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (National Financial Reporting Authority) से लेकर कंपनियों और लेखा संगठनों तक सभी के द्वारा किया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • ICAI के अध्यक्ष: सीए अतुल कुमार गुप्ता.
  • राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) का गठन कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 132 के उप खंड (1) के तहत भारत सरकार द्वारा 01 अक्टूबर 2018 को किया गया था.
  • राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण के अध्यक्ष: आर. श्रीधरन.

      [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

      Recent Posts

      भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

      भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

      10 hours ago

      इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

      पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

      10 hours ago

      भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

      रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

      11 hours ago

      LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

      भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

      11 hours ago

      जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

      बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

      12 hours ago

      गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

      गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

      12 hours ago