राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस 2024: 21 मई

भारत में हर साल 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस (National Anti-Terrorism Day) मनाया जाता है। यह दिन दिवंगत पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता हैं, जिनकी आतंकवादी हमले में हत्या कर दी गई थी।

इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी, इसी उपलक्ष्य में भारत हर साल 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। यह दिन आतंकवाद के उन्मूलन और शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डालता है।

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस क्यों मनाया जाता है?

इसे राष्ट्रीय सद्भाव को बढ़ावा देने, आतंकवाद को कम करने और सभी जातियों, पंथों आदि के लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन आम लोगों के बीच एक मैसेज भेजने की कोशिश की जाती है कि कैसे आतंकवाद देश को नुकसान पहुंचाता है। यह दिन आतंकवादियों द्वारा की गई हिंसा के बारे में जागरूक करता है, युवाओं को आतंकवाद और मानव जीवन पर पड़े इसके गलत प्रभाव की जानकारी देते हुए मनाया जाता है।

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस का इतिहास

भारत में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस की जड़ें 21 मई, 1991 को हुई एक दुखद घटना से जुड़ी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी। हत्या को श्रीलंका के अलगाववादी समूह लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) से संबंधित एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया था।

आतंकवाद के इस जघन्य कृत्य के जवाब में, भारत सरकार ने 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। इसका उद्देश्य आतंकवाद के विनाशकारी परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इस वैश्विक खतरे का सामना करने में एकता और लचीलापन को बढ़ावा देना था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago