Categories: Uncategorized

देश ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.कलाम को उनकी 88वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पूरे देश ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी 88वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।


अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम को देश की मिसाइल परियोजनाओं के विकास में उनके योगदान के लिए ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता है और उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। डॉ. कलाम ने भारतीय रक्षा में असंख्य योगदान दिए हैं। डॉ. कलाम की प्रतिबद्धता, देशभक्ति और भारत को एक मज़बूत राष्ट्र बनाने की दृष्टि लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

2002 में, डॉ. कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति बने थे और अपने मित्रतापूर्ण स्वभाव के कारण वह सभी के लिए प्रसिद्ध ‘पीपुल्स प्रेसिडेंट’ बन गये थे। पूर्व राष्ट्रपति का 27 जुलाई 2015 को शिलांग के भारतीय प्रबंधन संस्थान में लेक्चर देते हुए दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

विश्व डिज़ाइन दिवस 2026: आधुनिक जीवन को आकार देने में डिज़ाइन क्यों मायने रखता है

विश्व डिज़ाइन दिवस हर साल 27 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन हमारी रोज़मर्रा…

18 mins ago

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

2 days ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

2 days ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

2 days ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

2 days ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

2 days ago