Categories: Uncategorized

नासा ने विशालकाय सौर कण तूफान का अध्ययन करने के लिए सनराइज मिशन की कि घोषणा

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने एक नए मिशन सन रेडियो इंटरफेरोमीटर स्पेस एक्सपेरिमेंट (SunRISE) की घोषणा की है। SunRISE मिशन में इस पर अध्ययन किया जाएगा कि सूर्य कैसे ऊर्जा उत्पन्न और विशाल अंतरिक्ष मौसम तूफानों (जिन्हें सौर कण तूफानों के रूप में जाना जाता है) को अन्य ग्रहों के अंतरिक्ष में छोड़ता है।
इस अध्ययन से चांद और मंगल पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा करने में मदद करेगा, क्योंकि इसके जरिए इस की जानकारी मिलने की उम्मीद है कि कैसे सूर्य के विकिरण अंतरिक्ष वातावरण को प्रभावित करते हैं। मिशन का नेतृत्व एन आर्बर के मिशिगन विश्वविद्यालय के जस्टिन कैस्पर करेंगे तथा जिसका प्रबंधन नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) द्वारा किया जाएगा। नासा ने 1 जुलाई 2023 से पहले SunRISE को डिजाइन, निर्माण और लॉन्च करने के लक्ष्य के लिए 62.6 मिलियन अमरीकी डॉलर की राशि मंजूर की है।

क्या है SunRISE मिशन?

  • ये क्यूबसैट्स पृथ्वी के वायुमंडल के ऊपर एक दूसरे से करीब 6 मील (9.6kms) के आस-पास उड़ेंगे, ताकि सनराइजर्स से भजे गए रेडियो संकेत अवरुद्ध न हो.
  • SunRISE में 6 क्यूबसैट्स लगे होंगे, जिसमे प्रत्येक का आकर एक टोस्टर ओवन के बराबर होगा, जो एक बहुत बड़ी रेडियो दूरबीन के तौर पर काम करेंगे और उन्हें NASA के डीप स्पेस नेटवर्क के माध्यम से साझा करता है।
  • ये सभी क्यूबसैट्स उस स्थान को इंगित करने के लिए 3 डी मानचित्र बनाएंगे जहां विशाल कण सूर्य पर उत्पन्न होते हैं और जब वे विशाल कण अंतरिक्ष में बाहर की ओर बढ़ते हैं तो कैसे विकसित होते हैं.
  • इस जानकारी यह निर्धारित करने में मदद करेगी कि विकिरण के इन विशाल जेटों की शुरुआत कैसे होती है और कैसे ये तीव्र गति से आगे बढ़ते हैं.
  • ये पहला मौका होगा जब 6 अलग-अलग अंतरिक्ष यान सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र से निकलने वाली रेखाओं के विभिन्न ग्रहों के बीच अंतरिक्ष में पहुंचने के पैटर्न के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करने के लिए एक साथ काम करेंगे.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
  • नासा का मुख्यालय: अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.
  • .

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

15 mins ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

39 mins ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

16 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

17 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

17 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

18 hours ago