Categories: Uncategorized

नासा ने मार्स 2020 रोवर का नाम “Perseverance” किए जाने की कि घोषणा

नासा (National Aeronautics and Space Administration) ने पांचवें मार्स (लाल ग्रह) रोवर का नाम Perseverance रखने का ऐलान किया है। इससे पहले रोवर को इसके कोडनेम मार्स 2020 के नाम से जाना जाता था।

मार्स-2020 का यह नाम 7 वीं कक्षा के छात्र अलेक्जेंडर माथेर द्वारा सुझाया गया था और जिसकी घोषणा नासा के विज्ञान कार्यक्रम के निदेशक थॉमस ज़ुर्बुचेन ने वर्जीनिया के बर्क में स्थित लेक ब्रैडॉक सेकेंडरी स्कूल में एक कार्यक्रम में की। बच्चों द्वारा मार्स 2020 रोवर का नाम रखने की प्रतियोगिता नासा ने अगस्त 2019 में शुरू की थी, जिसमे बच्चों को अपना पसंदीदा नाम देने के लिए कहा गया था और जिसमें से नौ नामों को पैनल में शामिल 4,700 वालंटियर न्यायाधीश, शिक्षकों और अंतरिक्ष शोधकर्ताओं द्वारा सूचीबद्ध किया गया था और फिर इनमें से एक चयन करने के लिए जनता से वोट एवं ऑनलाइन के जरिए शब्द का चयन करने के लिए कहा गया है।
Perseverance: रोवर ने एक ऐसा व्हील डिजाइन किया है जो कि मार्टियन चट्टानों से नमूने एकत्र करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और वैज्ञानिकों को लाल ग्रह में मौजूद प्राचीन सूक्ष्मजीव जीवन के बारे में खोज करने में मदद करता है। Perseverance रोवर Sojourner, Spirit, Opportunity और Curiosity के बाद 5 वां खोजकर्ता वाहन होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी. अमेरिका.
  • नासा के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

5 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

6 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

6 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

7 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

7 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

8 hours ago