Categories: Current AffairsSports

नामीबिया के जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने जड़ा सबसे तेज़ शतक

नामीबिया के जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ शतक लगाने का कारनामा कर दिया। उन्होंने पिछले रिकॉर्ड को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया। इससे पहले सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड नेपाल के कुशल मल्ला के नाम पर दर्ज था। अब जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने नेपाल के खिलाफ ही इस रिकॉर्ड को धव्स्त किया। उन्होंने रोहित शर्मा और डेविड मिलर समेत तमाम दिग्गजों को पछाड़ दिया।

जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने नेपाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 33 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। वहीं इससे पहले नेपाल के कुशल मल्ला ने 34 गेंदों में सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया था, जो अब टूट चुका है। जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने 36 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के जड़े।

नेपाल टी20 इंटरनेशनल ट्राय सीरीज़ में नामीबिया और नेपाल के बीच 27 फरवरी को यह मुकाबला त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज़ शतक लगाने का कारनामा किया गया। यह सीरीज़ का पहला ही मुकाबला था।

 

पुरुष T20I में सबसे तेज़ शतक

Batter Country Opponent Year Deliveries
Jan Nicol Loftie-Eaton Namibia Nepal 2024 33
Kushal Malla Nepal Namibia 2023 34
David Miller South Africa Bangladesh 2017 35
Rohit Sharma India Sri Lanka 2017 35
Sudesh Wickramasekara Czech Republic Turkey 2019 35
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

व्यापार सूचकांकों का आधार वर्ष बदलकर 2022-23 किया गया

भारत सरकार ने भारत के मर्चेंडाइज ट्रेड इंडेक्स (Merchandise Trade Indices) का आधार वर्ष 2012-13…

7 hours ago

कौन हैं आशा शर्मा? जो संभालेंगी Microsoft Gaming की कमान

माइक्रोसॉफ्ट ने 2026 में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के तहत भारतीय मूल की अधिकारी आशा…

7 hours ago

हरशरण कौर त्रेहन PSPCL की पहली महिला डायरेक्टर (कमर्शियल) बनीं

हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…

8 hours ago

रेलवे हुआ स्मार्ट! शिकायत निवारण और भीड़ प्रबंधन के लिए एआई-सक्षम ऐप्स की शुरुआत

भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…

8 hours ago

मेड इन इंडिया: नड्डा ने कसौली सेंटर में स्वदेशी टीडी वैक्सीन लॉन्च की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…

8 hours ago