Categories: Uncategorized

नाबार्ड ने अपने 39 वें स्थापना दिवस को चिह्नित करने के लिए ‘डिजिटल चौपाल’ का किया आयोजन

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development-NABARD) ने अपने 39 वें स्थापना दिवस अवसर पहली ‘डिजिटल चौपाल’ का आयोजन किया। “डिजिटल चौपाल” को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया था जिसमें नाबार्ड द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, ताकि वे उन परियोजनाओं के बारे में अपने अनुभव साझा कर सकें जिनमें वे शामिल हैं।
डिजिटल चौपाल सत्र के दौरान, नाबार्ड ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए 5,000 करोड़ रुपये की पुनर्वित्त योजना का भी ऐलान किया। इस पुनर्वित्त योजना के जरिए, विकास वित्त संस्थान का लक्ष्य अपने 2,150 वाटरशेड विकास परियोजनाओं के लाभार्थियों को वित्त सहायता प्रदान करना है। इएक अलावा इसने प्रमुख कृषि साख समितियों (Primary Agricultural Credit Societies) को विभिन्न सेवा केंद्रों में बदलने के लिए 5,000 करोड़ रुपये की राशि का भी ऐलान किया है। यह वित्तीय सहायता 2020-21 से 2022-23 तक यानि तीन वर्षों की अवधि के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा नबार्ड ने वित्त वर्ष 2021 में 5,000 PACS को अपग्रेड करने, इसके बाद वित्त वर्ष 2022 में 15,000 PACS और वित्तीय वर्ष 2023 में 15,000 PACS को अपग्रेड करने की योजना बनाई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष: जी आर चिंताला.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

4 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

4 weeks ago