Categories: National

देश में छह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी हवा से पानी बनाने की मशीनें

हवा से पानी उत्पन्न करने की तकनीक के द्वारा अब मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के छह रेलवे स्टेशनों पर पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस तकनीक को संयुक्त राष्ट्र की ओर से मान्यता प्राप्त है। मेघदूत एक वायुमंडलीय जल जनरेटर (एडब्ल्यूजी) उपकरण है जो जल वाष्प को ताजे और स्वच्छ पेयजल में बदलने के लिए नवीन तकनीक का उपयोग करता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams 


यह स्विच आन करने के कुछ घंटों के भीतर पानी बनाना शुरू कर देता है और एक दिन में 1000 लीटर पानी तैयार करता है। यह तकनीक 18 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान और 25 से सौ प्रतिशत आ‌र्द्रता तक की स्थिति में कामयाब है। इसे पीने योग्य पानी के लिए तत्काल समाधान के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

मुख्य बिंदु

  • कंपनी ने पहले पानी के उत्पादन के लिए सीएसआइआर और भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद के साथ सहयोग किया है।
  • रेलवे को छह स्टेशन परिसरों में कियोस्क के लिए 25.5 लाख रुपये सालाना लाइसेंस शुल्क का भुगतान मिलेगा।
  • मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और दादर में पांच-पांच, ठाणे में चार, कुर्ला, घाटकोपर और विक्रोली में एक-एक वाटर कियोस्क लगेगा।
  • कंपनी ने कहा कि वाटर कियोस्क से रेल यात्री पांच रुपये अदा कर 300 मिलीलीटर, आठ रुपये अदा कर 500 मिलीलीटर और 12 रुपये अदा कर एक लीटर की अपनी बोतल भर सकते हैं।
  • बोतल सहित यात्रियों को 300 मिलीलीटर के लिए सात रुपये, 500 मिलीलीटर के लिए 12 रुपये और एक लीटर के लिए 15 रुपये देने होंगे।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

13 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

15 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

15 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

15 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

16 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

17 hours ago