Categories: Uncategorized

मुंबई में शुरू हुआ देश का पहला बायोगैस से चलने वाला चार्जिंग स्टेशन

बायो-गैस से चलने वाला भारत के पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन मुंबई, महाराष्ट्र में किया गया। इस स्टेशन से अपने आस-पास के क्षेत्रों से एकत्र किए गए खाद्य अपशिष्ट से 220 यूनिट बिजली उत्पन्न करने की उम्मीद की जाएगी। अपशिष्ट ज़्यादातर थोक मात्रा में उत्पन्नकर्ता जैसे होटल और कार्यालयों से इकट्ठे किये जायेंगे। इस ऊर्जा संयंत्र का उपयोग स्ट्रीट लाइटों को बिजली देने और इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए भी किया जाएगा। इसका उद्घाटन महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य उद्धव ठाकरे ने किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

साल 2021 में स्थापित बायोगैस बिजली उत्पादन संयंत्र बिजली पैदा करने के लिए लगभग 1.5 लाख किलोग्राम खाद्य अपशिष्ट का उपयोग करता है। साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए, बीएमसी अपने 24 प्रशासनिक वार्डों में जैविक कचरे से संचालित ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रही है।

प्रमुख बिंदु (Key points):

  • मुंबई में हाजी अली के पास केशवराव खड़े रोड पर देश का पहला जैविक कचरा संचालित ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है।
  • यह परियोजना बृहन्मुंबई नगर निगम (Brihanmumbai Municipal Corporation) और एयरोकेयर क्लीन एनर्जी (AeroCare Clean Energy) के बीच एक संयुक्त उद्यम है।
  • यह ईवी चार्जिंग प्लांट मिनाताई ठाकरे पार्क में अपशिष्ट-ऊर्जा इकाई से जुड़ा है।

Find More Miscellaneous News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

8 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

10 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

10 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

10 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

11 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

12 hours ago