घरों की कीमतों में पूरी दुनिया में मुंबई तीसरे, दिल्ली को मिला 5वां स्थान

इस साल जनवरी-मार्च के दौरान घर की कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में ग्लोबल लेवल पर शीर्ष 44 शहरों में मुंबई तीसरे और दिल्ली पांचवें स्थान पर है. रियल एस्टेट एडवाइजरी कंपनी नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है. नाइट फ्रैंक की पिछले साल सामान अवधि की रिपोर्ट में मुंबई छठे और दिल्ली 17वें स्थान पर थी. मनीला घरों की कीमतों के मामले में 26.2 प्रतिशत की एनुअल ग्रोथ के साथ पहले स्थान पर है, जबकि टोक्यो 12.5 प्रतिशत की एनुअल ग्रोथ के साथ दूसरे स्थान पर है.

नाइट फ्रैंक ने अपनी रिपोर्ट ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स क्यू1, 2024’ में कहा कि, मुंबई में मार्च तिमाही में मेजर रेजिडेंशियल सेक्शंस की कीमतों में 11.5 प्रतिशत की एनुअल ग्रोथ हुई है. इस सूची में दिल्ली पिछले साल 17वें स्थान पर थी. इस साल जनवरी-मार्च तिमाही दिल्ली पांचवें स्थान पर है. हालांकि, बेंगलुरु की रैंकिंग में 2024 की पहली तिमाही में गिरावट रही और ये 17वें स्थान पर रहा.

पिछले साल समान अवधि में बेंगलुरु 16वें स्थान पर था. जनवरी-मार्च में बेंगलुरु में घरों की कीमतों में 4.8 प्रतिशत की ग्रोथ रिकॉर्ड की गई. नाइट फ्रैंक ने कहा कि, प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स (PGCI) एक इवैल्यूएशन बेस्ड इंडेक्स है, जो अपने ग्लोबल रिसर्च नेटवर्क से आंकड़ों का उपयोग करके, दुनियाभर के 44 शहरों में मेजर रेजिडेंशियल प्राइस की चाल पर नजर रखता है.

दुनिया के इन शहरों में सबसे तेजी से बढ़ी घरों की कीमतें

घरों की कीमतों के मामले में 26.2 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ मनीला पहले स्थान पर है, जबकि टोक्यो 12.5 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ दूसरे नंबर पर आया है. नाइट फ्रैंक ने अपनी रिपोर्ट ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स क्यू1, 2024’ में कहा कि मुंबई में मार्च तिमाही में प्रमुख रेसीडेंशियल सेगमेंट की कीमतों में 11.5 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हुई है.

बेंगलुरु एक पायदान फिसला

हालांकि, बेंगलुरु की रैंकिंग में 2024 की पहली तिमाही में गिरावट रही और यह 17वें नंबर पर रहा. पिछले साल समान अवधि में बेंगलुरु 16वें नंबर पर था. जनवरी-मार्च में बेंगलुरु में घरों की कीमतों में 4.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

15 hours ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

17 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

18 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

18 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

18 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

19 hours ago