मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का न्यूयॉर्क में निधन

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का न्यूयॉर्क में हार्ट अटैक से निधन हो गया। अमोल काले 47 साल के थे। वो 2022 से ही MCA के अध्यक्ष थे। वह भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला देखने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे। उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव अजिंक्य नाइक और अपेक्स काउंसिल के सदस्य सुरज सामत के साथ यह मैच देखा था। हालांकि, मैच के बाद उनकी तबीयत खराब हुई और फिर उनका निधन हो गया।

भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को छह रन से हराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा। इसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 120 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तान टीम 7 विकेट गंवाकर 113 रन ही बना सकी और 6 रनों से मुकाबला गंवा दिया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ 8 मैचों में यह 7वीं जीत रही।

अमोल काले के बारे में

नागपुर के रहने वाले अमोल काले एक दशक से अधिक समय से मुंबई में रह रहे थे। उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी सहयोगी माना जाता था। एमसीए के शीर्ष पद पर होने के अलावा अमोल काले इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के सह-प्रमोटर भी थे। यह एक टेनिस-बॉल फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है।

उनके नेतृत्व में घरेलू क्रिकेट भी मुंबई को भारी सफलता मिली। मुंबई ने हाल ही में समाप्त हुए 2023-24 सीजन में रणजी ट्रॉफी जीती। मुंबई क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष संकेय नाइक को इस क्रिकेट संघ की अंतरिम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago