Home   »   मुंबई दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन...

मुंबई दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन वाले 19 शहरों में शामिल

मुंबई दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन वाले 19 शहरों में शामिल |_3.1

सार्वजनिक परिवहन वाले दुनिया के सबसे अच्छे शहरों की सूची में मुंबई को भी जगह मिली है। लंदन के एक मीडिया आउटलेट ‘टाइम आउट’ ने दुनिया के सबसे अच्छे पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाले 19 शहरों की सूची जारी की है। यह सूची टाइम आउट के एक सर्वे पर आधारित हैं। मुंबई इस सूची में शामिल होने वाला भारत का एकमात्र शहर है। 19 शहरों की इस सूची में जर्मनी के बर्लिन को पहले स्थान पर रखा गया है। दूसरे नंबर पर चेक गणराज्य की राजधानी प्राग को जगह मिली है। तीसरे स्थान पर जापान की राजधानी टोक्यो को शामिल किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कैसा रहा सर्वे?

टाइम आउट का दावा है कि यह सूची तैयार करने के लिए दुनिया के 50 शहरों में 20 हजारों लोगों से स्थानीय ट्रांसपोर्ट सिस्टम को लेकर उनकी राय ली गई थी। सर्वे के मुताबिक, बर्लिन में सबसे विश्वसनीय, सुरक्षित और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क है। इसके 97 फीसदी निवासियों ने शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट, विशेष रूप से इसके मेट्रो सिस्टम U-Bahn की तारीफ की। बर्लिन में मेट्रो के लिए नौ लाइनें हैं, जिसके तहत 175 स्टेशन आते हैं। सर्वे में बताया गया कि टोक्यो में जो लोग जापानी भाषा नहीं जानते हैं, वे आसानी से पब्लिश ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर पाते हैं।

 

सार्वजनिक परिवहन के मामले में दुनिया के सबसे अच्छे शहरों की सूची

1. बर्लिन, जर्मनी

2. प्राग, चेक रिपब्लिक

3. टोक्यो, जापान

4. कोपेनहेगन, डेनमर्क

5. स्टॉकहोम, स्वीडन

6. सिंगापुर

7. हांगकांग

8. ताइपेई, ताइवान

9. शंघाई, चीन

10. एम्स्टर्डम, नीदरलैंड

11. लंदन, यूके

12. मैड्रिड, स्पेन

13. एडिनबर्ग, यूके

14. पेरिस, फ्रांस

15. न्यूयॉर्क शहर, यू.एस

16. मॉन्ट्रियल, कनाडा

17. शिकागो, यू.एस

18. बीजिंग, चीन

19. मुंबई, भारत

 

Find More Ranks and Reports Here

 

Digital India Mission: Uttar Pradesh Tops in Use of e-Prosecution Portal_80.1

FAQs

मुंबई कितने द्वीपों का शहर है?

महाराष्ट्र के मुंबई शहर को सात द्वीपों के शहर के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह सात द्वीपों, यानि बंबई, कोलाबा, ओल्ड वूमेन द्वीप (लिटिल कोलाबा), माहिम, मझगांव, परेल और वर्ली से जुड़ता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *