Categories: Uncategorized

अतुल्य भारत की वेबसाइट और मोबाइल ऐप को तीन नई भाषाओं में किया गया लॉन्च

पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा नई दिल्ली में “अतुल्य भारत” वेबसाइट और मोबाइल ऐप के बहुभाषी (अलग-अलग भाषा) संस्करण को लॉन्च किया गया है। “अतुल्य भारत” वेबसाइट और मोबाइल ऐप के इस नए संस्करण को तीन नई भाषाओं चीनी, अरबी और स्पेनिश में लॉन्च किया गया है। “अतुल्य भारत” की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के इस नए संस्करण का उद्देश्य चीनी, अरबी और स्पेनिश भाषी देशों के पर्यटकों को आकर्षित करना और भारत के पर्यटन स्‍थलों, आकषर्णों, अनुभवों और मूल्‍यों के बारे में अधिक से अधिक सूचना उपलब्ध कराना है। इसे तीन भाषाओं में लॉन्च करने का उद्देश्य विश्‍व में भारत उत्‍पादों को प्रदर्शित करना है। इसमें पर्यटकों के लिए प्रासंगिक, व्‍यक्तिगत और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले संदर्भ डिजिटल अनुभव, आकर्षण तथा अवसरों की जानकारी दी गई है।
साथ ही इस बहुभाषी वेबसाइट पर पर्यटकों द्वारा विभिन्न पहलुओं पर किए गए अनुभवों जैसे खाद्य और भोजन, विरासत, प्रकृति और वन्य जीवन, विलासिता, आध्यात्मिक, साहसिक, कला, खरीदारी और अन्य अनुभव को साझा किया जाएगा।
इससे पहले “अतुल्य भारत” वेबसाइट को केवल दो भाषाओं अंग्रेजी और हिंदी में शुरू किया गया था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago