Categories: International

सऊदी अरब में 800 अरब डॉलर्स के मेगा प्रोजेक्ट Mukaab की हुई घोषणा

सऊदी अरब में ‘न्यू मुरब्बा’ नाम से एक हाईटेक सिटी बनाई जा रही है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का दावा है कि- यह एक ऐसी फ्यूचर सिटी है, जो पूरी दुनिया के शहरी रहन-सहन में क्रांति ला देगी। इस सिटी को 2030 तक तैयार करने का टारगेट रखा गया है। शहर के बीच में ‘मुकाब’ नाम की एक इमारत बननी है जो मुकेश अंबानी के एंटीला बिल्डिंग से 2 गुने से ज्यादा यानी 400 मीटर ऊंची होगी। जबकि एंटीला की ऊंचाई 173 मीटर ही है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

क्या होगी इस शहर की खासियत

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट कंपनी के लॅान्च की घोषणा की है। इस घोषणा के पीछे एमबीएस का लक्ष्य रियाद को दुनिया का सबसे बड़ा आधुनिक शहर विकसित करना है। जानकारी के मुताबिक, न्यू मुरब्बा शहर में एक डिजाइन यूनिवर्सिटी, संग्रहालय, टेक्नोलॅाजी , एक थिएटर और मनोरंजन और सांस्कृतिक स्थान होंगे।

शहर में पर्यावरण का भी खास ख्याल रखा गया है। यह न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग जैसी 20 बिल्डिंगों के बराबर होगी। इसके सेंटर में एक बड़ा सर्पिल टावर का भी निर्माण कराया जाएगा। यह बिल्डिंग 400 मीटर ऊंची, 400 मीटर चौड़ी और 400 मीटर लंबी होगी। इसके अलावा, यह दुनिया में सबसे बड़े इमारतों में से एक होगी।

न्यू मुरब्बा शहर में 2.5 करोड़ वर्ग किमी से ज्यादा का फ्लोर स्पेस है। 104,000 फ्लैंट्स होंगे । 9,000 से ज्यादा होटल के कमरे भी होंगे। 14 लाख स्क्वायर मीटर का ऑफिस स्पेस, 6.2 लाख स्क्वायर किमी का लीज स्पेस होगा।

 

इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य

इस प्रोजेक्ट को किंगडम के सॉवरेन वेल्थ फंड, पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) बना रही है। सऊदी अरब को उम्मीद है कि इस मेगा प्रोजेक्ट से देश को 50 अरब डॅालर का फायदा होगा। वहीं, इस प्रोजेक्ट के जरिए तीन लाख से भी अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 months ago