Categories: Uncategorized

कौशल मंत्रालय ने AI- आधारित “ASEEM” डिजिटल प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) – आधारित “आत्मनिर्भर स्किल्ड एम्प्लॉई मैपिंग (ASEEM)” डिजिटल प्लेटफॉर्म को शुरू किया गया है। इस मंच का उद्देश्य रोजगार क्षेत्रों में कुशल कार्यबल की मांग-आपूर्ति के अन्तर को कम करना और सूचना प्रवाह में सुधार करना है। क्षेत्रों और स्थानीय उद्योग की मांगों के आधार पर श्रमिकों का विवरण पोर्टल द्वारा पर डाला जाएगा।
ASEEM पोर्टल स्थायी आजीविका के अवसरों को तलाशने में कुशल लोगों की सहायता करेगा। यह उद्योग-संबंधित कौशल प्राप्त करने और विशेष रूप से COVID महामारी के पश्चात के समय में उभरते रोजगार के अवसरों का पता लगाने में कुशल कर्मचारियों की मदद करेगा। यह मंच नियोक्ताओं को कुशल कार्यबल की उपलब्धता की जांच करने और उनकी भर्ती योजनाओं को तैयार करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
ASEEM को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने बेंगलुरु स्थित कंपनी Betterplace के साथ मिलकर विकसित किया है। इस मंच का प्रबंधन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा किया जाएगा।
पोर्टल में तीन आईटी आधारित इंटरफेस शामिल हैं:
  • Employer Portal – Employer on-boarding, Demand Aggregation, candidate selection ​
  • Dashboard – Reports, Trends, analytics, and highlight gaps ​
  • Candidate Application – Create & Track candidate profile, share job suggestion ​

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री: महेंद्र नाथ पांडे.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

9 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

10 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

10 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

11 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

11 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

12 hours ago