Categories: Uncategorized

MRPL ने मंगलुरु में कौशल विकास केंद्र की शुरुआत की

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) ने मंगलुरु में कौशल विकास केंद्र की शुरुआत की है. उद्घाटन कार्यक्रम में MRPL के एमडी एच कुमार ने कहा कि यह केंद्र ‘औद्योगिक बिजली मिस्त्री’ और ‘सीएनसी ऑपरेटर-टर्निंग’ जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 60 युवाओं को प्रशिक्षित करेगा.



उन्होंने कहा कि भोजन, रहना, ट्यूटोरियल खर्चों समेत सभी खर्चे MRPL कौशल विकास केंद्र द्वारा वहन किया जाएगा. MRPL को 10 करोड़ रु का एक स्टार्टअप कोष बनाने की अनुमति मिल गई है जो नए उद्यमों एवं स्टार्टअप्स को सहयोग देने के लिए प्रयोग किया जाएगा.

एक अन्य कार्यक्रम में, दक्षिण कन्नड़ के सांसद नलिन कुमार कतील ने MRPL के धुआं मुक्त गांव अभियान का शुभारंभ किया. तेल और गैस संरक्षण महीने के एक भाग के रूप में, MRPL ने अपने निकटस्थ चार पंचायतों के गांवों को धुंए से मुक्त बनाने के लिए चिन्हित किया है.

इस अभियान के अंतर्गत, गरीबी रेखा के नीचे की श्रेणी के परिवार चिन्हित किये जायेंगे और उन्हें निशुल्क एलपीजी किट एवम गैस स्टोव दिए जायेंगे. पहले चरण में, कंपनी सूरिन्जे और चेलारू ग्राम पंचायतों के 200 परिवारों को निशुल्क एलपीजी किट उपलब्ध कराएगी.


अब इस समाचार से संबंधित कुछ प्रश्नों पर चर्चा करते हैं :

Q1. हाल ही में MRPL ने किस स्थान पर कौशल विकास केंद्र की शुरुआत की ?
Ans1. मंगलुरु


Q2. MRPL का विस्तृत अर्थ बताइये ?
Ans2. मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड


स्रोत – इंडियन एक्सप्रेस
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

8 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

8 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

9 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

11 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

11 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

12 hours ago