Categories: Uncategorized

मध्य प्रदेश का बुरहानपुर बना देश का पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित जिला

मध्यप्रदेश का बुरहानपुर देश का पहला हर घर जल जिला बन गया है। बुरहानपुर देश का पहला ऐसा जिला है जहां सभी दो सौ 54 गांवों में लोगों को नल से पीने का साफ जल मिल रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में पानी की किल्लत (Water Scarcity) का सामना करना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ‘हर घर जल’ योजना (Har Ghar Jal Yojana) पर काम कर रही है। बुरहानपुर (Burhanpur) जिले के समस्त 254 ग्राम “हर घर जल” प्रमाणित है। तदनुसार, यह प्रमाणित करता है कि गांवों के सभी लोगों को नल के माध्यम से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है, यह सुनिश्चित करते हुए कि ‘कोई भी छूटा नहीं है’।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)


यह प्रमाण पत्र बुरहानपुर जिले को ही क्यों दिया जाता है?

जल जीवन मिशन के 15 अगस्त 2019 को शुभारंभ के समय बुरहानपुर में कुल 1,01,905 घरों में से केवल 37,241 ग्रामीण परिवारों (36.54 प्रतिशत) के पास नल कनेक्शन के माध्यम से पीने योग्य जल था। कोविड-19 महामारी के कारण विभिन्न बाधाओं और चुनौतियों का सामना करने के बावजूद पंचायत प्रतिनिधियों, पानी समितियों और बुरहानपुर के जिला अधिकारियों के निरंतर प्रयासों से 34 महीनों की अवधि के भीतर इसके सभी 1,01,905 ग्रामीण घरों में नल के पानी के चालू कनेक्शन का प्रावधान किया गया। घरों के साथ-साथ सभी 640 स्‍कूलों, 547 आंगनवाड़ी केन्‍द्रों और 440 अन्‍य सार्वजनिक संस्थानों में भी नल कनेक्‍शन हैं। 440 सार्वजनिक संस्थानों में 167 ग्राम पंचायत, 50 स्वास्थ्य केन्‍द्र, 109 सामुदायिक केन्‍द्र, 45 आश्रमशालाएं, 2 सामुदायिक शौचालय और 67 अन्य सरकारी कार्यालय शामिल हैं।

प्रमाणपत्र क्या दर्शाता है?

प्रमाण पत्र इस बात की पुष्टि करता है कि प्रत्येक घर को निर्धारित गुणवत्ता के पानी की नियमित आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा, यह गांव में वितरण पाइपलाइन से कोई रिसाव नहीं होने का भी संकेत है, और पानी की आपूर्ति के काम के पूरा होने पर पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सभी सड़कों को बहाल कर दिया गया था।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान;
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: मंगूभाई सी. पटेल।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi



Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

खर्ग द्वीप क्यों है वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण? – समझिए

खर्ग द्वीप हाल के दिनों में बढ़ते इज़राइल-ईरान संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों और नीति-निर्माताओं…

1 hour ago

Kuno में ‘ज्वाला’ ने दिया 5 शावकों को जन्म, भारत में चीतों की संख्या 53

भारत में चीता की संख्या बढ़कर 53 हो गई है, जब नामीबिया से लाई गई…

16 hours ago

IPL 2026 शेड्यूल: तारीख, मैच लिस्ट, जगह और टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)का सीजन टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा सीजन होने…

17 hours ago

मिजोरम विधानसभा ने मिजो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया

मिजोरम विधान सभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें मिजो भाषा को…

19 hours ago

BCCI का बड़ा फैसला, T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम का किया ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के…

19 hours ago

महाराष्ट्र विधानसभा ने प्रमुख राजस्व सुधार विधेयक पारित किए

महाराष्ट्र विधान सभा ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और सरकारी भूमि के बेहतर उपयोग के उद्देश्य…

20 hours ago