मध्य प्रदेश सरकार ने एक ही दिन में 11 लाख पेड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया

इंदौर ने 14 जुलाई को 11 लाख से ज़्यादा पौधे लगाकर “24 घंटे में एक टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा पेड़” की श्रेणी में नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत का सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने अब एक दिन में 11 लाख से ज़्यादा पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार ने किया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘‘एक टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक पौधे लगाकर’’ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने पर इंदौर शहर को बधाई दी और कहा कि शहर में मां धरती मुस्कुरा रही हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 14 जुलाई को कहा कि राज्य की आर्थिक राजधानी इंदौर पहले ही भारत का सबसे स्वच्छ शहर है और अब उसने एक दिन में 11 लाख पौधे लगाकर विश्व कीर्तिमान बना दिया है। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र और उसे ग्रहण करने की तस्वीर भी साझा की।

असम का रिकॉर्ड इंदौर में टूटा

‘गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के मुताबिक, असम के उदलगुड़ी जिले में पिछले साल 13 और 14 सितंबर के बीच 24 घंटे में 9 लाख 26 हजार पौधे लगाए गए थे। इस रिकॉर्ड को इंदौर में 14 जुलाई 2024 को 11 लाख से ज्यादा पौधे रोप कर तोड़ दिया गया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

प्रधानमंत्री मोदी ने पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी। शाह ने कहा कि इस अभियान के तहत देश भर में 140 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे जिनमें से पांच करोड़ पौधे ‘भारत के फेफड़े’ मध्य प्रदेश में रोपे जाएंगे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के अनुसार, 24 घंटे में सबसे अधिक पौधे लगाने का पिछला रिकॉर्ड 9,21,730 पौधों का था। उक्त रिकॉर्ड असम सरकार के वन विभाग ने उदलगुड़ी में 13 और 14 सितंबर, 2023 को बनाया था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

13 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

14 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

14 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

16 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

16 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

17 hours ago