मध्य प्रदेश सरकार ने बाल देखभाल संस्थानों से बाहर निकलने वाले और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लड़के और लड़कियों के लिए ‘लॉन्च पैड योजना’ की शुरूआत की है। इस योजना को राज्य के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा इन युवाओं को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से वे अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण जारी रखकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
योजना के बारे में:
- जिला प्रशासन इन युवाओं को कॉफी शॉप खोलने, स्टेशनरी, फोटोकॉपी, कंप्यूटर टाइपिंग और डीटीपी वर्क शुरू करने के लिए जगह उपलब्ध कराएगा।
- इसे राज्य के सभी 52 जिलों को इंदौर, सागर, ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल में मुख्यालय के साथ 5 समूहों में विभाजित किया गया है।
- प्रत्येक लॉन्च पैड की स्थापना के लिए महिला और बाल विकास विभाग द्वारा 6 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
- ये लॉन्च पैड गैर-सरकारी संगठनों (NGO) के माध्यम से संचालित किए जाएंगे।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.




Infosys ने किया बड़ा ऐलान: ग्रैंड स्लैम ...
भारत 2040 तक आत्मनिर्भरता के लिए दीर्घका...
नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भै...


