मूडीज ने भारत की GDP-ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.8% किया

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने मजबूत इकोनॉमिक डेटा के आधार पर 2024 कैलेंडर ईयर के लिए भारत की ग्रॉस डोमेस्टिक यानी GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर अब 6.8% कर दिया है। मूडीज ने पहले यह अनुमान 6.1% बताया था। मूडीज का यह अनुमान तब आया है, जब भारत ने दिसंबर तिमाही में अपनी GDP ग्रोथ रेट 8.4% दर्ज की है।

भारत के लिए मूडीज का यह अपग्रेड 2023 के उम्मीद से ज्यादा मजबूत इकोनॉमिक डेटा के आधार पर आया है। वहीं दिसंबर तिमाही के आंकड़े आने के बाद बार्कलेज ने 2023-24 के लिए भारत के अपने पूर्वानुमान को 110 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर 7.8% कर दिया है। मूडीज ने 2025 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.4% बताया है।

 

G-20 इकोनॉमीज में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

मूडीज ने 2024 के लिए अपने ग्लोबल मैक्रो इकोनॉमिक आउटलुक में कहा कि भारत की इकोनॉमी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और 2023 में उम्मीद से ज्यादा मजबूत डेटा के कारण हमें अपना 2024 का ग्रोथ एस्टीमेट 6.1% से बढ़ाकर 6.8% करना पड़ा है। G-20 इकोनॉमीज में भारत के सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बने रहने की संभावना है।

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा कि सरकार के कैपिटल एक्सपेंडिचर और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी ने 2023 में मजबूत ग्रोथ आउटकम्स को सपोर्ट किया है। ग्लोबल इकोनॉमीज के फीके पड़ने के साथ ही भारतीय इकोनॉमी को आराम से 6-7% रियल GDP ग्रोथ दर्ज करनी चाहिए।

 

दिसंबर तिमाही की मजबूत गति

एजेंसी ने कहा कि दिसंबर तिमाही की मजबूत गति 2024 की मार्च तिमाही में भी जारी रही। इसमें मजबूत जीएसटी कलेक्शन, ऑटो सेल्स, कंज्यूमर ऑप्टिमिज्म, डबल डिजिट क्रेडिट ग्रोथ, अर्बन कंजम्पशन, मैन्युफैक्चरिंग एंड सर्विसेज PMIs को आर्थिक गति के चालकों के रूप में बताया गया है।

 

भारत की GDP अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8.4% रही

नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (NSO) ने आंकड़े जारी कर बताया था कि वित्त वर्ष 2023-2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में GDP ग्रोथ बढ़कर 8.4% पर पहुंच गई है। मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग सेक्टर के बेहतर परफॉर्मेंस से GDP बढ़ी है। पिछली तिमाही में GDP 7.6% रही थी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

4 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

4 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

5 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

5 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

6 hours ago

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

6 hours ago