Categories: Uncategorized

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को घटाकर किया ‘Baa3’

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज (Moody’s) द्वारा भारत की सॉवरेन रेटिंग को घटाकर “Baa3” कर दिया गया है। भारत की बिगड़ती राजकोषीय स्थिति और लो ग्रोथ वाली अवधि के जोखिमों को कम करने के लिए पॉलिसीज के क्रियान्वयन में भारत द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों का हवाला देते हुए रेटिंग को “Baa2” से घटाकर “Baa3” कर दिया गया है। “Baa3” सबसे कम निवेश रैंकिंग है जो जंक ग्रेड से सिर्फ एक पायदान ऊपर है।
इसके अलावा मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने COVID-19 महामारी को रोकने के लिए भारत द्वारा किए गए संबंधित लॉकडाउन उपायों के साथ-साथ कोरोनवायरस महामारी से पड़े प्रभाव के कारण वित्त वर्ष 2021 में भारत की वास्तविक जीडीपी 4% तक नेगेटिव रहने की संभावना जताई है। साथ ही Moody’s द्वारा वित्त वर्ष 2022 में 8.7% की दर से वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

क्या है सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग?

किसी देश या संप्रभु इकाई की साख के स्वतंत्र विश्लेषण अर्थात भविष्य में अपनी देनदारियों को चुकाने की क्षमता के आकलन को ” सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग” कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां विभिन्न देशों की सरकारों की उधार चुकाने की क्षमता के आधार पर सॉवरेन रेटिंग तय करती हैं। रेटिंग यह बताती है कि एक देश भविष्य में अपनी देनदारियों को चुका सकेगा या नहीं? यह रेटिंग टॉप इन्वेस्टमेंट ग्रेड से लेकर जंक ग्रेड तक होती हैं। जंक ग्रेड को डिफॉल्ट श्रेणी में माना जाता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

गामिनी ने कुनो में तीन शावकों को जन्म दिया, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 38 हुई

दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को…

6 hours ago

केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर “केरलम” करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “केरल” राज्य का नाम बदलकर “केरलम”…

7 hours ago

भारत अपना पहला व्यापक कार्बन ट्रेडिंग कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी में

भारत अपने पहले व्यापक कार्बन ट्रेडिंग कार्यक्रम को शुरू करने के अंतिम चरण में है,…

7 hours ago

भारतीय सेना ने स्ट्रेला-10 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारतीय सेना की कोणार्क कोर के अंतर्गत आने वाली “ब्लेज़िंग स्काईज़ ब्रिगेड” के एयर डिफेंस…

8 hours ago

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव में आयोजित होगा

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से चार दिवसीय…

8 hours ago

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने राजन बजाज को MD और CEO नियुक्त किया

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने संस्थापक राजन बजाज को नया प्रबंध निदेशक (MD) और…

8 hours ago