Categories: Uncategorized

MoHUA और SIDBI ने PM SVANidhi योजना के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि (PM SVANidhi) के लिए स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। PM SVANidhi स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक विशेष लघु-ऋण (माइक्रो क्रेडिट) सुविधा है।

एमओयू के अंतर्गत, PM SVANidhi योजना का कार्यान्वयन MoHUA के मार्गदर्शन में सिडबी द्वारा किया जाएगा। ऋण प्रदाता संस्थानों को क्रेडिट गारंटी का प्रबंधन SIDBI द्वारा क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE) के माध्यम से भी किया जाएगा।
सिडबी परियोजना का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधन इकाई (पीएमयू) भी उपलब्ध कराएगा जिसमें पीएम स्वनिधि की अवधि यानी मार्च 2022 तक प्रशिक्षण / क्षमता निर्माण,परियोजना और मंच प्रबंधन,सूचना शिक्षा और संचार (आईईसी),बैंकिंग,एनबीएफसी और एमएफआईआदि क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे, साथ ही इन ऋण प्रदाता संस्थानों के नेटवर्क का लाभ उठाएगा। ऋण देने वाले संस्थानों में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (SCB), गैर-बैंक वित्त कंपनियां (NBFC), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB), सहकारी बैंक, लघु वित्त बैंक (SFB), आदि शामिल होंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: मोहम्मद मुस्तफा.
  • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री: हरदीप सिंह पुरी.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

56 mins ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

1 hour ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

17 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

17 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

18 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

18 hours ago