Categories: Current AffairsSports

मोईन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीमित ओवर सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में नहीं चुना गया था। इंग्लैंड के लिए वह आखिरी बार 27 जून को गयाना में टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेले थे। भारत ने इंग्लिश टीम को हराया था। मोईन ने कहा कि यह उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का सही समय है, ताकि युवाओं को टीम में ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सके।

मोईन ने कहा कि मैं 37 साल का हूं और इस महीने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए मुझे नहीं चुना गया। मैंने इंग्लैंड के लिए काफी क्रिकेट खेली है। लेकिन अब अगली पीढ़ी को मौका देने का वक्त आ गया है। मुझे भी इंग्लैंड क्रिकेट द्वारा यही समझाया गया था। मुझे लगा कि यही समय सही है। इंग्लैंड के लिए 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मोईन ने कहा कि मैंने इस टीम के लिए अपनी भूमिका पूरी कर ली है।

इंग्लैंड की टीम के नियमित सदस्य

मोईन पिछले काफी से इंग्लैंड की टीम के नियमित सदस्य रहे थे। उन्होंने सभी प्रारूपों में काफी योगदान दिया। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट, 138 वनडे और 92 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले। उन्होंने इंग्लैंड के लिए तीनों प्रारूपों को मिलाकर 6678 रन बनाए। इनमें आठ शतक, 28 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 366 विकेट भी लिए और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का उच्च स्तर पर समापन किया। मोईन ने टेस्ट में पांच शतक और 15 अर्धशतक, वनडे में तीन शतक और छह अर्धशतक, जबकि टी20 में सात अर्धशतक लगाए हैं। टेस्ट में मोईन की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 53 रन देकर छह विकेट है। वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 46 रन देकर चार विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 24 रन देकर तीन विकेट है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago