
16 अक्टूबर को 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 2022-23 के केंद्रीय बजट भाषण में, वित्त मंत्री ने हमारे देश की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना की घोषणा की थी। डीबीयू की स्थापना देश के कोने-कोने में डिजिटल बैंकिंग के लाभों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। यह सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, 12 निजी क्षेत्र के बैंक और एक लघु वित्त बैंक इस मिशन में भाग ले रहे हैं। डीबीयू छोटे बहुपयोगी आउटलेट होंगे जो विभिन्न प्रकार की डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेंगे। बचत खाते खोलना, बैलेंस चेक करना, पासबुक प्रिंट करना, फंड ट्रांसफर, फिक्स्ड डिपॉजिट,लोन एप्लिकेशन, जारी किए गए चेक के लिए स्टॉप-पेमेंट निर्देश, क्रेडिट/डेबिट कार्ड का आवेदन, खाते का विवरण देखें, टैक्स और बिल पेमेंट और नामांकन जैसी सेवाएं यहां उपलब्ध होंगी।
डीबीयू ग्राहकों को पूरे साल बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएगा। डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स वित्तीय साक्षरता का प्रसार करेंगी। बैंकिंग के डिजिटल तौर-तरीकों को बढ़ावा देकर ये साइबर सुरक्षा के प्रति ग्राहकों को जागरूक बनाने में मददगार साबित होंगी।



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


