Categories: Schemes

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने ‘डॉक्टर आपके द्वार’ मोबाइल हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन किया

बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए 12.68 करोड़ की परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। योजना के तहत गरीब वर्ग के मुफ्त इलाज के लिए 10 मोबाइल हेल्थ क्लीनिक की शुरूआत की गई है। इनमें से 3 मोबाइल हेल्थ क्लीनिक को महिलाओं के इलाज के लिए समर्पित किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बिहार में भोजपुर जिले के आरा के सदर अस्पताल में दस मोबाइल हेल्थ क्लीनिक (एमएचसी) की शुरुआत की है। स्वास्थ्य परियोजना की कुल लागत 12.68 करोड़ रुपए है। इससे मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के संचालन और तीन वर्षों के लिए परिचालन व्यय की सुविधा प्रदान की जाएगी।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस परियोजनाओं का लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति और समाज के वंचित वर्ग के लोगों तक पहुंचना चाहिए ताकि सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि परियोजना की त्वरित और समयबद्ध प्रगति के लिए जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी और कार्यान्वयन में शामिल सभी एजेंसियों द्वारा निगरानी अनिवार्य है।

 

10 मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के जरिए डॉक्टर आपके द्वार योजना को भी बल मिलेगा। तीन मोबाइल हेल्थ क्लीनिक को विशेष रूप से महिलाओं के लिए समर्पित किया गया है, जिनसे बिहार में भोजपुर जिले के सभी 14 ब्लॉकों में वंचित आबादी को घर-घर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदान की जाएगी।

Find More News Related to Schemes & Committees

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

4 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

1 month ago