Home   »   वस्त्र मंत्रालय ने किया ‘#लोकल4दिवाली’ अभियान...

वस्त्र मंत्रालय ने किया ‘#लोकल4दिवाली’ अभियान का शुभारंभ

 

वस्त्र मंत्रालय ने किया '#लोकल4दिवाली' अभियान का शुभारंभ |_3.1

केंद्रीय वस्‍त्र मंत्रालय ने दिवाली के अवसर पर “Local4Diwali” नामक एक विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान भारतीय हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है जो देश की सांस्कृतिक विरासत होने के साथ-साथ कई लोगों की आजीविका का साधन भी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, हस्तशिल्प क्षेत्र महिला सशक्तीकरण का एक प्रमुख क्षेत्र है क्योंकि इसमें लगभग 55% श्रमिक और कारीगर महिलाएं हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

‘#लोकल4दिवाली’ कैंपेन का उद्देश्य

  • “#लोकल4दिवाली” अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस दिवाली पर भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों को खरीदने और उपहार देने का आग्रह करना है।
  • इस अभियान का मूल उद्देश्य भारतीय हस्तशिल्प और कारीगरों को प्रोत्साहित करना है।
  • यह अभियान हस्तकला कारीगरों और श्रमिकों को अपनी बिक्री बढ़ाने और अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
  • पीएम मोदी द्वारा दिए “Vocal for Local” के विचार को बढ़ावा देने के बाद, हर क्षेत्र स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कपड़ा मंत्री: स्मृति जुबिन ईरानी.

Find More National News Here

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *