Categories: Uncategorized

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉन्च किया चैंपियन पोर्टल

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय द्वारा “चैंपियन” नामक एक नए पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। यह प्रौद्योगिकी आधारित एक नियंत्रण कक्ष-सह-प्रबंधन सूचना प्रणाली है। CHAMPION का अर्थ Creation and Harmonious Application of Modern Processes for Increasing the Output and National Strength यानि आधुनिक तकनीक के सांमजस्यपूर्ण अनुप्रयोंगों के साथ छोट उद्योगों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाने के मूल लक्ष्य के अनुरुप इस पोर्टल को चैंपियन्स का नाम दिया गया है। इस पोर्टल पर MSME मंत्रालय से जुडी समस्त जानकारियां एक स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
“चैंपियन” पोर्टल के बारे में:

“चैंपियन” पोर्टल को टेलीफोन, इंटरनेट और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसे आईसीटी टूल्स द्वारा सक्षम बनाया गया है, और जिसका उद्देश्य भारतीय MSMEs को राष्ट्रीय और  वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाने ,गुणवत्ता हासिल करने और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने में मदद करना है। इसके अलावा इस पोर्टल उद्देश्य विभिन्न इकाइयों की शिकायतें को हल करना, उन्हें प्रोत्साहित, सहयोग और मदद करके उन्हें छोटी इकाइयों से बड़ा बनाना है। इस पोर्टल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग के साथ-साथ भारत सरकार की मुख्य केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS ) के साथ सीधे जोडा गया है। पोर्टल के एक हिस्से के रूप में, सूचना प्रणाली में कंट्रोल रूम का एक नेटवर्क हब एंड स्पोक मॉडल में बनाया गया है. जो नई दिल्ली में एमएसएमई सचिव के कार्यालय में स्थित है जबकि राज्यों के मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों को इससे जोडा गया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के राज्य मंत्री (I/C): प्रताप चंद्र सारंगी.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago