Home   »   संस्कृति मंत्रालय ने 50 एएसआई-संरक्षित स्मारकों...

संस्कृति मंत्रालय ने 50 एएसआई-संरक्षित स्मारकों के लापता होने की रिपोर्ट दी

संस्कृति मंत्रालय ने 50 एएसआई-संरक्षित स्मारकों के लापता होने की रिपोर्ट दी |_3.1

देश में केंद्र सरकार की ओर से संरक्षित 50 स्मारक गायब हो गए हैं। केंद्र सरकार ने इस संबंध में संसद में जानकारी दी है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि देश के 3,693 केंद्रीय संरक्षित स्मारकों (Centrally Protected Monuments) में से 50 स्मारक लापता हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि स्मारकों का गायब होना गंभीर चिंता की बात है। लापता स्मारकों में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 11 स्मारक शामिल हैं। इसके साथ ही दिल्ली और हरियाणा में दो-दो स्मारक गायब बताए गए हैं। इस लिस्ट में असम, उत्तराखंड समेत कई और राज्यों के स्मारक भी शामिल हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उड़ीसा सहित अन्य राज्यों से स्मारक लगातार गायब हो रहे हैं। इस बात की जानकारी केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संसद में साल 2013, 2016, 2017, 2020 और 2022 में भी दो बार दी गई है। इसके बावजूद स्मारकों के गायब होने का सिलसिला जारी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के मुताबिक इन स्मारकों में से 14 तेजी से शहरीकरण के कारण खो गये हैं, जबकि 12 जलाशयों या बांधों से जलमग्न हैं। बाकी 24 स्मारकों के स्थान अनट्रेसेबल (जिसका अस्तित्व नहीं रहा) हैं।

 

क्यों और कहां से लापता हैं स्मारक?

केंद्र सरकार की ओर से संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक लापता स्मारकों में 11 स्मारक यूपी के शामिल हैं। इसमें दिल्ली और हरियाणा के भी दो-दो स्मारक शामिल हैं। इसके अलावा सूची में असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड के स्मारक भी शामिल हैं।

 

10th Edition of North East Festival Begins at Jawaharlal Nehru Stadium_80.1

FAQs

भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना कब और किसने की थी?

एएसआई की स्थापना 1861 में अलेक्जेंडर कनिंघम ने की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *