Home   »   ‘मरिएम वेबस्टर’ ने वर्ष 2022 के...

‘मरिएम वेबस्टर’ ने वर्ष 2022 के लिए शब्द ‘गैसलाइटिंग’ को वर्ड ऑफ ऑफ द ईयर घोषित किया

'मरिएम वेबस्टर' ने वर्ष 2022 के लिए शब्द 'गैसलाइटिंग' को वर्ड ऑफ ऑफ द ईयर घोषित किया |_50.1

दुनिया के जाने माने प्रकाशक ‘मरिएम वेबस्टर’ ने वर्ष 2022 के लिए एक शब्द ‘गैसलाइटिंग’ (Gaslighting) को वर्ड ऑफ ऑफ द ईयर घोषित किया है। शब्दकोश में इस शब्द को इस प्रकार परिभाषित किया गया है: “विशेष रूप से अपने स्वयं के लाभ के लिए किसी को व्यापक रूप से गुमराह करने का कार्य या अभ्यास।”

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

गैसलाइटिंग का अर्थ किसी के साथ मनोवैज्ञानिक स्तर पर लंबे समय तक खेलने से है, ताकि पीड़ित व्यक्ति स्वयं के विचारों की वैधता और स्वयं के वास्तविक बोध पर संदेह करने लगे। गैसलाइटिंग एक काॅरपोरेट चालबाजी भी हो सकती है ताकि जनता को भ्रमित किया जा सके। आसान भाषा में गैसलाइटिंग, किसी के साथ मनोवैज्ञानिक तौर पर धोखा करना है।

 

किसी व्यक्ति के साथ छल करते हुए या उसपर हावी होते हुए वास्तविकता पर सवाल करने को मनोवैज्ञानिक गैसलाइटिंग कहते हैं। मनोवैज्ञानिक तरीके से किसी से बात करते हुए उसके अस्तित्व पर, उसकी सच्चाई पर, उसके फैसलों या फिर उसकी यादों पर सवाल खड़ा करना गैसलाइटिंग के दायरे में आता है।

Find More Miscellaneous News Here

'मरिएम वेबस्टर' ने वर्ष 2022 के लिए शब्द 'गैसलाइटिंग' को वर्ड ऑफ ऑफ द ईयर घोषित किया |_60.1

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *