Menstrual Hygiene Day 2025: हर साल क्यों मनाया जाता है मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे

हर साल 28 मई को मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे या पीरियड्स हाइजीन डे मनाया जाता है। पीरियड के दौरान महिलाओं को स्वच्छता का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। पीरियड को लेकर कम जागरुक होने और हाइजीन का सही ध्यान न रखने के कारण महिलाओं को कई बीमारियों और इंफेक्शन का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हाइजीन के महत्व को बताने के लिए हर साल मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है।

मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे 2025 थीम

हर साल 28 मई को मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे (Menstrual Hygiene Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में पीरियड्स को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही, इससे जुड़े अंधविश्वास को खत्म करना और महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ पीरियड्स को लेकर बताना है। हर साल मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है, जिसके अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। ऐसे में साल 2025 की थीम “एक साथ मिलकर #PeriodFriendlyWorld बनाएं” है। इस थीम के अनुसार, सभी लोगों को एक साथ मिलकर दुनिया को पीरियड फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया गया है।

मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे इतिहास

मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे की शुरुआत साल 2014 में जर्मन नॉन-सरकारी संगठन WASH यूनाइटेड द्वारा की गई थी। मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे को मनाने के लिए 28 मई की तारीख चुनी गई थीं, क्योंकि आमतौर पर महिलाओं के पीरियड्स हर 28 दिन में होते है और औसतन यह 5 दिन तक चलते हैं। इसलिए, 28 मई इस दिन को मनाने के लिए चुना गया। शुरुआत से ही इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में मासिक धर्म को लेकर लोगों की चुप्पी, शर्म और कलंक को खत्म करना रहा है। यह महिलाओं को अपने शरीर और स्वास्थ्य के प्रति आत्मनिर्भर और जागरुक बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे महत्व

पीरियड साइकिल हर महिला में नेचुरल और बायोलॉजिकल प्रक्रिया है, जो महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी है। इसके बाद भी आज के समय में कई महिलाओं में पीरियड्स को लेकर शर्म, कम जानकारी और हाइजीन की कमी देखी जाती है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि थोड़ी भी लापरवाही महिला के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को बढ़ सकते हैं। इसी उद्देश्य से महिलाओं और समाज में मेंस्ट्रुअल हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 28 मई को मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ एक प्रतीक नहीं है, बल्कि महिलाओं और टीनेजर्स को सम्मान, स्वच्छता और स्वास्थ्य से जोड़ने का एक जरिया है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago