इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने इंटरनेशनल काउंसिल फॉर सर्कुलर इकोनॉमी (आईसीसीई) संपादित ‘आई एम सर्कुलर‘ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह पुस्तक सर्कुलर अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में भारत की अभिनव भावना का जीवंत उत्सव है। इस आयोजन का उद्देश्य तकनीक-संयुक्त सतत विकास को बढ़ावा देना था और भारत की 30 नवाचारी पहलों को मान्यता देना था, जो स्मार्ट, स्केलेबल और टिकाऊ तरीकों से सर्कुलर इकॉनमी का निर्माण कर रही हैं।
पहलों की प्रमुख विशेषताएं
आयोजक संस्था:
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
इंटरनेशनल काउंसिल फॉर सर्कुलर इकॉनमी (ICCE)
आयोजन तिथि:
23 अप्रैल 2025
उद्देश्य:
भारत की शीर्ष 30 सर्कुलर इकॉनमी नवाचारों को एक दृश्यात्मक रूप से समृद्ध कॉफी टेबल बुक के माध्यम से प्रदर्शित करना और उनका उत्सव मनाना।
पुस्तक का नाम:
‘आई एम सर्कुलर’ कॉफी टेबल बुक
संयोजन:
ICCE (इंटरनेशनल काउंसिल फॉर सर्कुलर इकॉनमी)
प्रमुख नवाचार विषयवस्तु:
डिज़ाइन टू लास्ट – लंबे समय तक टिकाऊ उत्पाद डिज़ाइन पर केंद्रित।
वर्क विद नेचर – प्रकृति के साथ सामंजस्य में टिकाऊ समाधान।
यूज़ एग्ज़िस्टिंग रिसोर्सेज – मौजूदा संसाधनों और अपशिष्टों के बेहतर उपयोग द्वारा मूल्य निर्माण।
प्रदर्शित नवाचारों के प्रकार:
इलेक्ट्रॉनिक कचरा पुनर्चक्रण प्लेटफ़ॉर्म
कार्बन फुटप्रिंट को कम करने वाली हरित सामग्री
रीयल टाइम मॉनिटरिंग हेतु IoT-आधारित सर्कुलर सिस्टम
डिजिटल मरम्मत और पुनः उपयोग समाधान
बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग नवाचार
रिवर्स लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन
सर्कुलर टेक्सटाइल समाधान
कचरे से ऊर्जा उत्पादन और स्मार्ट कम्पोस्टिंग समाधान
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अपर सचिव और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक श्री अभिषेक सिंह ने स्थायित्व के लिए नवाचार को बढ़ावा देने वाली प्रणाली को सक्षम करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “यह पहल जिम्मेदार विकास और समावेशी विकास के लिए प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के दृष्टिकोण के अनुरूप है। ‘आई एम सर्कुलर’ पुस्तक सर्कुलर अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत की नवाचार क्षमता का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करती है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…