Categories: Summits

MeitY सचिव ने किया G20 साइबर सुरक्षा अभ्यास एवं ड्रिल का उद्घाटन

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव, अल्केश कुमार शर्मा (Alkesh Kumar Sharma) ने भारत की G20 अध्यक्षता के तहत 400 से अधिक घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के लिए G20 साइबर सुरक्षा अभ्यास और ड्रिल का उद्घाटन किया।

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने हाइब्रिड मोड (भौतिक और आभासी) में साइबर सुरक्षा अभ्यास और ड्रिल का आयोजन किया, जहां 12 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी ऑनलाइन मोड के माध्यम से शामिल हुए, जबकि वित्त, शिक्षा, टेलीकॉम, पोर्ट्स एंड शिपिंग, एनर्जी, आईटी/आईटीईएस और अन्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों के घरेलू प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत रूप से और साथ ही वर्चुअल मोड में भाग लिया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

MeitY सचिव ने G20 साइबर सुरक्षा अभ्यास और ड्रिल का उद्घाटन किया – प्रमुख बिंदु

  • अल्केश कुमार शर्मा ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि साइबर घटनाएं तेजी बढ़ती जा रही हैं और न केवल एक राष्ट्र को प्रभावित कर रही हैं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय प्रभाव भी डाल रही हैं और साइबर हमलों का मुकाबला करने के लिए संयुक्त लचीलापन बनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की तत्काल आवश्यकता है।
  • गृह मंत्रालय (MHA) की विशेष सचिव, शिवगामी सुंदरी नंदा ने श्रोताओं को अपने विशेष संबोधन में साइबर समस्याओं का मुकाबला करने के लिए सरकार की संपूर्ण प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
  • यह आयोजन CERT-In अभ्यास मंच का इस्तेमाल करते हुए रणनीतिक टेबलटॉप एक्सरसाइज (TTX) और ऑपरेशनल ड्रिल के आयोजन के साथ आगे बढ़ा।
  • संकट प्रबंधन और संकट संचार पर केंद्रित “सिनर्जी टू काउंटर ग्लोबल साइबर क्राइसिस” विषय पर बोर्ड और शीर्ष प्रबंधन के लिए पहला टेबलटॉप अभ्यास किया गया।
  • दूसरी टेबलटॉप एक्सरसाइज, एक ऑपरेशनल ड्रिल को CISO और मिड-मैनेजमेंट के लिए “बिल्डिंग कलेक्टिव साइबर रेजिलिएंस” थीम पर डिजाइन किया गया।
  • अभ्यास के लिए परिदृश्य, जिसमें वास्तविक जीवन की साइबर घटनाओं से उत्पन्न साइबर एक्स्टोर्शन, डेटा उल्लंघन, आपूर्ति श्रृंखला हमले और व्यवधान शामिल थे, जिसमें घरेलू स्तर (सीमित प्रभाव) की घटनाएं वैश्विक साइबर सुरक्षा संकट का रूप ले लिया है।
  • यह अभ्यास अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रहा और संकट प्रबंधन, संकट संचार, घटना प्रतिक्रिया, और वैश्विक समन्वय एवं सहयोग को बढ़ाने और सुधारने पर अंतर्दृष्टि प्रदान की।

Find More News related to Summits and Conferences

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

12 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

12 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

13 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

14 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

14 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

14 hours ago