मसूद पेजेशकियन ईरान के राष्ट्रपति चुने गए

ईरान में 19 मई को हेलिकॉप्टर हादसे में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद हुए दूसरे चरण के चुनाव में सुधारवादी नेता और देश में हिजाब के सख्त कानून में कुछ ढील देने के पक्षधर मसूद पेजेशकियन (69) ने जीत दर्ज की है। वह प्रतिद्वंद्वी कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को हराकर विजेता घोषित किए गए। पेजेशकियन को 1.63 करोड़ वोट मिले जबकि जलीली को 1.35 करोड़ मत मिले। मसूद को मिले एक करोड़ 63 लाख वोटों में से 50 फीसदी 30 साल से कम उम्र वालों के हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मसूद पेजेशकियन को ईरान का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर शनिवार को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे गर्मजोशी भरे और दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

कौन हैं मसूद पेजेशकियन?

पेशे से हृदय रोग सर्जन रहे पेजेशकियन 1997 में देश के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। वह न सिर्फ पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी के समर्थक रहे हैं बल्कि उनके कार्यकाल में हुई 2015 की परमाणु संधि के भी पक्षधर हैं। उन्होंने अब तक पश्चिमी देशों के साथ संबंध बनाने पर जोर दिया है। यही नहीं, महसा अमिनी की हिजाब का विरोध करने पर जेल में हुई मौत के बाद देशभर में भड़के हिजाब विरोधी आंदोलन में भी पेजेशकियन ने इस कानून को आसान बनाने का चुनाव अभियान में वादा किया था। ईरान के मतदाताओं ने इसी वादे और उनके सुधारवादी रुख के चलते उन्हें देश का 9वां राष्ट्रपति चुना।

ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन पेशे से डॉक्टर हैं और ईरान की तबरीज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रमुख रहे हैं। पेजेशकियन साल 1997 में ईरान के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। 2011 में उन्होंने पहली बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago