Categories: Sports

मैरी कॉम, पीवी सिंधु, मीराबाई चानू और गगन नारंग आईओए एथलीट आयोग में चुने गए

ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरी कॉम, पीवी सिंधु, मीराबाई चानू और गगन नारंग 14 नवंबर, 2022 को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के एथलीट आयोग के सदस्य के रूप में चुने गए 10 प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में शामिल हैं। आयोग में चुने गए दस खिलाड़ियों में टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू, 2012 के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग, टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, तलवारबाज भवानी देवी, नौकायन खिलाड़ी बजरंग लाल और पूर्व शॉटपुट खिलाड़ी ओ पी करहाना शामिल हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

दस खिलाड़ियों में से पांच महिलाएं हैं और सभी ओलंपियन हैं। सिर्फ केशवन शीतकालीन ओलंपियन हैं। सिर्फ दस खिलाड़ियों ने ही नामांकन दाखिल किया था और आईओए चुनाव के निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। भारत के पहले ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और एशियाई ओलंपिक परिषद के सदस्य के तौर पर आयोग में शामिल होंगे. दोनों को मतदान का अधिकार होगा।

 

बिंद्रा को 2018 में आठ साल के लिये आईओसी एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया था जबकि सरदार 2019 में चार साल के लिये ओसीए एथलीट आयोग के सदस्य बने। भारतीय ओलंपिक संघ के नये संविधान के तहत आयोग में महिला और पुरूष प्रतिनिधि समान संख्या में होने चाहिये। आयोग के दो सदस्य आईओए कार्यकारी परिषद में होंगे जिसका चुनाव दस दिसंबर को होना है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • भारतीय ओलंपिक संघ की स्थापना: 1927;
  • भारतीय ओलंपिक संघ मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष: एडिले सुमरिवाला;
  • भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव: राजीव मेहता;
  • भारतीय ओलंपिक संघ के संस्थापक: हैरी बक, आर्थर नोएरेन।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago