Categories: Uncategorized

मारुति सुजुकी ने भारत में पूरे किए 40 साल

भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को इस वर्ष भारत में 40 साल पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर यह कंपनी गुजरात के गाँधीनगर के महात्मा मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने भारत में जापानी कंपनी सुजुकी के 40 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मारुति-सुजुकी की सफलता भी मजबूत भारत-जापान साझेदारी का संकेत है। पिछले 8 वर्षों में दोनों देशों के बीच ये संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। जापान के सहयोग से आज भारत बुलेट ट्रेन से बनारस के रुद्राक्ष केंद्र तक विकसित हुआ है।

मारुति सुजुकी ने ईवी प्लांट के लिए 10 हजार करोड़ निवेश का फैसला किया है। मारुती सुजुकी साल 2025 से इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रोडक्शन शुरू कर सकती है। साल 1981 में मारुति उद्योग लिमिटेड की स्थापना की गई थी। यह एक पब्लिक सेक्टर कंपनी थी। 1982 में जापानी ऑटोमेकर सुजुकी ने मारुति के साथ ज्वाइंट वेंचर स्थापित किया। पिछले चालीस सालों में मारुति सुजुकी देश का सबसे पसंदीदा ब्रांड बन गया है। यह हर घर का ब्रांड है। आरसी भार्गव मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन हैं।

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) घरेलू बाजार में 50 फीसदी हिस्सेदारी फिर हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर सी भार्गव ने कहा कि मारुति ‘पीछे नहीं हटेगी’ और 50 फीसदी बाजार हिस्सेदारी फिर हासिल करने के लिए संघर्ष करेगी।

Find More Business News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago