भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स का अधिग्रहण करेगी Mankind Pharma

मैनकाइंड फार्मा जल्द ही वैक्सीन बनाने वाली एक कंपनी का अधिग्रहण कर सकती है। मैनकाइंड फार्मा एडवेंट इंटरनेशनल से भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स का पूर्ण अधिग्रहण करेगी। इसके लिए 13, 630 करोड़ रुपये में डील फाइनल हुई है। कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि मैनकाइंड फार्मा 13,630 करोड़ रुपये में भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स का अधिग्रहण करेगी।

कंपनी ने लगभग 13,630 करोड़ रुपये में भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स (बीएसवी) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के समझौते को अंतिम रूप दिया है। यह रणनीतिक कदम दवा निर्माता के लिए अहम माना जा रहा है। इससे उसे भारतीय महिला स्वास्थ्य और प्रजनन दवा बाजार में अग्रणी बनकर उभरने में मदद मिलेगी।

मैनकाइंड फार्मा के बारे में

मैनकाइंड फार्मा भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक है, जो पूरे भारत में अपनी मौजूदगी के साथ घरेलू बाजार पर ध्यान केंद्रित करती है। मैनकाइंड भारतीय दवा निर्माण और उपभोक्ता स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों के बीच काम करती है, जिसका उद्देश्य किफायती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना है।

फार्मास्यूटिकल्स कंपनी की घोषणा

26 जुलाई को ट्रेडिंग सेशन के दौरान मैनकाइंड फार्मा के शेयर फोकस में रहेंगे, क्योंकि फार्मास्यूटिकल्स कंपनी ने अपने हाई एंट्री बैरियर पोर्टफोलियो का विस्तार करने और महिलाओं के स्वास्थ्य में नेतृत्व हासिल करने के लिए एडवेंट इंटरनेशनल से भारत सीरम एंड वैक्सीन (बीएसवी) का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि यह रणनीतिक कदम मैनकाइंड फार्मा को भारतीय महिला स्वास्थ्य और प्रजनन दवा बाजार में एक दिग्गज के रूप में स्थापित करने में मददगार होगा।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago