Categories: Sports

मणिपुर लगातार दूसरी बार उत्तर पूर्व ओलंपिक खेलों में शीर्ष पर

मणिपुर ने संपन्न पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों में 85 स्वर्ण पदक सहित कुल 237 पदक के साथ लगातार दूसरे साल शीर्ष स्थान हासिल किया। मणिपुर ने 76 रजत और 77 कांस्य पदक भी जीते। असम 81 स्वर्ण, 60 रजत और 60 कांस्य पदक सहित कुल 201 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। देश के पूर्वोत्तर हिस्से के आठ राज्यों के खिलाड़ी 10 नवंबर से इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अरुणाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि मेजबान मेघालय की टीम 36 स्वर्ण, 35 रजत और 78 कांस्य पदक सहित कुल 149 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रही। मेघालय की टीम पहले सत्र में सिर्फ 39 पदक ही जीत सकी थी।मुक्केबाज एमसी मेरीकोम और भारोत्तोलक मीराबाई चानू जैसे दिग्गज खिलाड़ी भारत को देने वाले मणिपुर ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन सात स्वर्ण सहित 17 पदक जीतकर असम को पछाड़ा।

 

मणिपुर की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने फाइनल में अरुणाचल प्रदेश को 3-0 से हराया। शिलांग में 12 स्थलों पर 18 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें लगभग तीन हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अरुणाचल को 2019 में दूसरे सत्र की मेजबानी करनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण शिलांग को मेजबान शहर चुना गया। तीसरे सत्र की मेजबानी नगालैंड को करनी है। क्षेत्र के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया जबकि कुछ स्पर्धाओं का आयोजन अंडर-17 और अंडर-21 वर्ग में किया गया।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

4 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

4 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

4 hours ago

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे – आगे क्या?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ…

4 hours ago

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

8 hours ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

23 hours ago