Home   »   माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के...

माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ

माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ |_3.1

माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। माणिक साहा ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले माणिक साहा ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बता दें कि माणिक साहा के शपथ ग्रहण समारोह में रतनलाल नाथ, प्रणजीत सिंघा रॉय, प्रणजीत सिंघा रॉय और सुशांत चौधरी ने अगरतला में त्रिपुरा के मंत्रियों के रूप में शपथ ली है। रतनलाल नाथ, मोहनपुर से विधायक हैं और वह बिप्लव देव की सरकार में भी मंत्री थे। साथ ही पंचारथल विधानसभा से विधायक सांतना चकमा ने भी शपथ ग्रहण की है। वहीं, सुशांत चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चौधरी मजलिशपुर विधानसभा से विधायक हैं। इसके अलावा टिंकू रॉय ने भी शपथ ली है।

 

बीजेपी ने 60 सदस्यीय सदन में 32 सीटें जीतीं थीं। त्रिपुरा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 60 सदस्यीय सदन में 32 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी एक सीट हासिल करने में सफल रही। 81.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर कुल 259 उम्मीदवारों ने भाग लिया। इस चुनावों में बीजेपी और आईपीएफटी ने मिलकर चुनाव लड़ा। बीजेपी की ओर 55 सीटों पर उम्मीदवार मैदान उतरे तो उसकी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • त्रिपुरा राजधानी: अगरतला;
  • त्रिपुरा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य।

Find More State In News Here

 

President Sh. Murmu appoints Dr CV Ananda Bose as Governor of West Bengal_80.1

FAQs

त्रिपुरा की राजधानी कहां है?

अगरतला त्रिपुरा की राजधानी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *