राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा (Manik Saha) त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष और त्रिपुरा से एकमात्र राज्यसभा सांसद माणिक साहा को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। सीएम बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री देब ने अगरतला में राजभवन में राज्यपाल एस.एन. आर्य को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद यह घोषणा की। राज्य में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
मार्च 2026 में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट देखने को मिली, और…
भारत की समुद्री सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना ने 3 अप्रैल,…
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…