Categories: Uncategorized

मालदीव और श्रीलंका चेचक और खसरे से हुए मुक्त, 2023 तक के उन्‍मूलन लक्ष्य को पहले किया हासिल

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र (SEAR) के दो देश मालदीव और श्रीलंका की चेचक और खसरे को अपने लक्ष्‍य से पहले खत्म करने वाले देश के रूप में पुष्टि की गई है। इसके साथ ही, अब मालदीव और श्रीलंका, WHO दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के ऐसे पहले दो देश बन गए हैं जिन्‍होंने 2023 तक चेचक और खसरा के उन्‍मूलन का लक्ष्‍य समय से पहले हासिल कर लिया है।
मालदीव में चेचक का अंतिम केस साल 2009 में और खसरे का अक्‍टूबर 2015 में सामने आया था, जबकि श्रीलंका में चेचक का अंतिम मामला मई वर्ष 2016 में और खसरे का मार्च 2017 में सामने आया था।

यह घोषणा चेचक और खसरा के उन्‍मूलन के लिए आयोजित दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र क्षेत्रीय पुष्टिकरण आयोग की पांचवीं बैठक के बाद की गई। इस आयोग में महामारी विज्ञान, वायरोलॉजी और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्रों के 11 स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल हैं। किसी देश को चेचक और खसरा मुक्त तभी घोषित किया जाता है, जब वहां ठीक प्रकार से कार्य करने वाली निगरानी प्रणाली की उपस्थिति में तीन साल से अधिक समय तक चेचक और खसरा के वायरस के ट्रांसमिशन का कोई भी मामला सामने नही आता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोतबाया राजपक्षे.
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे.
  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे.
  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंका का रुपया.
  • मालदीव के राष्ट्रपति: इब्राहिम मोहम्मद सोलीह.
  • मालदीव की राजधानी: माले; मालदीव की मुद्रा: मालदीव रूफिया.

Recent Posts

RBI ने T+1 सेटलमेंट के लिए कस्टोडियन बैंकों के निवेश नियमों में किया बदलाव

शेयरों के लिए टी+1 निपटान व्यवस्था की शुरूआत के जवाब में, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)…

11 hours ago

भारत-नाइजीरिया व्यापार: लोकल करेंसी सेटलमेंट सिस्टम समझौते पर सहमति

भारत और नाइजीरिया आपसी व्यापार बढ़ाने के लिए स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली समझौते को अंतिम…

13 hours ago

RBI ने मार्जिन फंडिंग की सीमा 50% से घटाकर 30% की

स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा चुनिंदा इक्विटी के लिए T+2 से T+1 और T+0 तक ट्रेड सेटलमेंट…

13 hours ago

रियल मैड्रिड ने 36वीं बार ला-लीगा का खिताब जीता

रियल मैड्रिड ने कैडिज पर 3-0 से हराकर रिकॉर्ड 36वीं बार ला लीगा का खिताब…

14 hours ago

ISL 2023-24: मुंबई सिटी एफसी ने जीता दूसरा खिताब

कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में एक रोमांचक अंतिम मैच में, मुंबई सिटी…

14 hours ago

यूक्रेन ने विदेश मंत्रालय के लिए एआई-संचालित डिजिटल प्रवक्ता का अनावरण किया

अत्याधुनिक तकनीक को कूटनीति के साथ जोड़ने वाले एक अभूतपूर्व कदम में, यूक्रेन ने अपने…

14 hours ago