Categories: Uncategorized

मालदीव और श्रीलंका चेचक और खसरे से हुए मुक्त, 2023 तक के उन्‍मूलन लक्ष्य को पहले किया हासिल

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र (SEAR) के दो देश मालदीव और श्रीलंका की चेचक और खसरे को अपने लक्ष्‍य से पहले खत्म करने वाले देश के रूप में पुष्टि की गई है। इसके साथ ही, अब मालदीव और श्रीलंका, WHO दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के ऐसे पहले दो देश बन गए हैं जिन्‍होंने 2023 तक चेचक और खसरा के उन्‍मूलन का लक्ष्‍य समय से पहले हासिल कर लिया है।
मालदीव में चेचक का अंतिम केस साल 2009 में और खसरे का अक्‍टूबर 2015 में सामने आया था, जबकि श्रीलंका में चेचक का अंतिम मामला मई वर्ष 2016 में और खसरे का मार्च 2017 में सामने आया था।

यह घोषणा चेचक और खसरा के उन्‍मूलन के लिए आयोजित दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र क्षेत्रीय पुष्टिकरण आयोग की पांचवीं बैठक के बाद की गई। इस आयोग में महामारी विज्ञान, वायरोलॉजी और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्रों के 11 स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल हैं। किसी देश को चेचक और खसरा मुक्त तभी घोषित किया जाता है, जब वहां ठीक प्रकार से कार्य करने वाली निगरानी प्रणाली की उपस्थिति में तीन साल से अधिक समय तक चेचक और खसरा के वायरस के ट्रांसमिशन का कोई भी मामला सामने नही आता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोतबाया राजपक्षे.
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे.
  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे.
  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंका का रुपया.
  • मालदीव के राष्ट्रपति: इब्राहिम मोहम्मद सोलीह.
  • मालदीव की राजधानी: माले; मालदीव की मुद्रा: मालदीव रूफिया.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Symbiosis University ने एशिया की पहली UNESCO चेयर शुरू की

सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 'जेंडर इन्क्लूजन और स्किल डेवलपमेंट' पर एशिया की पहली…

6 hours ago

MobiKwik को RBI से NBFC की मंज़ूरी मिली, डिजिटल लेंडिंग के क्षेत्र में उतरने को तैयार

फिनटेक कंपनी One MobiKwik Systems को भारतीय रिज़र्व बैंक से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस…

6 hours ago

जानें कौन हैं एनालेना बेरबॉक, दिल्ली दौरे पर पहुंचीं UNGA अध्यक्ष

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष एनालेना…

6 hours ago

नीति आयोग की DPI@2047 पहल लॉन्च: 30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

भारत ने एक बड़े आर्थिक बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि NITI Aayog…

6 hours ago

PV Sindhu ने BWF की परिषद के सदस्य के रूप में काम शुरू किया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF)…

7 hours ago

LG विनय सक्सेना का घोषणा, लद्दाख में बनाए गए पांच नए जिले

लद्दाख में पांच नए जिलों की अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी जानकारी खुद एलजी…

7 hours ago