Categories: Uncategorized

मलाला दिवस: 12 जुलाई

World Malala Day: संयुक्त राष्ट्र ने युवा कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के योगदान को सम्मानित करने के लिए 12 जुलाई को विश्व मलाला दिवस के रूप में घोषित किया है। मलाला दिवस को दुनिया भर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए मलाला यूसुफजई के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है।

लड़कियों की शिक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने वाली मलाला पर तालिबान बंदूकधारियों द्वारा 9 अक्टूबर 2012 को गोली चलाई गई थी। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, मलाला जल्द ही स्वस्थ होकर लोगों के बीच लौटी और पहले की तुलना में उनके विचारों में उग्रता दिखाई दी और लिंग अधिकारों के लिए उनकी वकालत की। उन्होंने एक गैर-लाभकारी संस्था मलाला फंड की स्थापना की है, जो युवा लड़कियों को स्कूल जाने में मदद करने और अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर “I Am Malala” नामक पुस्तक की सह-लेखिका भी है।
मलाला को कई पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया गया है जो इस प्रकार:
  • उन्हें पाकिस्तान सरकार द्वारा पहली बार साल 2012 में राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2014 में, वह 17 साल की उम्र में बाल अधिकारों के लिए अपने प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता बन गईं, जिसे उन्होंने गोली लगने से पहले ही शुरू कर दिया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2019 में अंत जारी की अपनी समीक्षा रिपोर्ट में मलाला को दशक में “दुनिया में सबसे प्रसिद्ध किशोरी” घोषित किया था.
  • साथ ही, मलाला को कनाडा की मानद नागरिकता से भी नवाजा गया है, जिसके साथ वह कनाडा में हाउस ऑफ कॉमन्स को संबोधित करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनी थी.
  • एक्टिविस्ट पर बनी डॉक्यूमेंट्री, He Named Me Malala को साल 2015 में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था.
  • इसके अलावा उन्होंने एक अन्य पुस्तक जिसका शीर्षक वी आर डिसप्लेस्ड भी लिखी है. जो कि दुनिया भर में उनके घूमने और शरणार्थी शिविरों का अनुभव करने के उसके अनुभवों का वर्णन करती है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Symbiosis University ने एशिया की पहली UNESCO चेयर शुरू की

सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 'जेंडर इन्क्लूजन और स्किल डेवलपमेंट' पर एशिया की पहली…

4 hours ago

MobiKwik को RBI से NBFC की मंज़ूरी मिली, डिजिटल लेंडिंग के क्षेत्र में उतरने को तैयार

फिनटेक कंपनी One MobiKwik Systems को भारतीय रिज़र्व बैंक से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस…

4 hours ago

जानें कौन हैं एनालेना बेरबॉक, दिल्ली दौरे पर पहुंचीं UNGA अध्यक्ष

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष एनालेना…

5 hours ago

नीति आयोग की DPI@2047 पहल लॉन्च: 30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

भारत ने एक बड़े आर्थिक बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि NITI Aayog…

5 hours ago

PV Sindhu ने BWF की परिषद के सदस्य के रूप में काम शुरू किया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF)…

5 hours ago

LG विनय सक्सेना का घोषणा, लद्दाख में बनाए गए पांच नए जिले

लद्दाख में पांच नए जिलों की अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी जानकारी खुद एलजी…

5 hours ago