Categories: National

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता हैं गीत तैयार किया

चुनाव आयोग (EC) इस साल होने वाले 9 विधानसभा चुनावों और अगले साल की शुरूआत में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहा है। जिसका उद्देश्य नवीन संचार रणनीतियों के माध्यम से मतदाता प्रतिशत को बढ़ाना है। एक पहल के रूप में चुनाव आयोग ने सुभाष घई फाउंडेशन के साथ मिलकर एक गीत तैयार किया ‘मैं भारत हूं, हम भारत के मातदाता हैं’, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों ने लोगों से वोट डालने की अपील की है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ये गीत 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में प्रदर्शित किया गया। ये गीत पहले से ही मशहूर हस्तियों के माध्यम से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहा है। इसके लॉन्च के एक हफ्ते के भीतर गाने के हिंदी और बहुभाषी प्रारूप को पहले ही 3.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और चार प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर 5.6 लाख इंप्रेशन मिल चुके हैं।

 

गीत का उद्देश्य

 

यह गीत चुनाव आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम की ऐसी पहलों में से एक है। जो चुनाव आयोग के आदर्श वाक्य कोई मतदाता पीछे न छूटे के तहत सभी श्रेणियों के मतदाताओं से भागीदारी बढ़ाने के लिए समावेशी रणनीतियों और कार्य योजनाओं पर केंद्रित प्रमुख मतदाता शिक्षा कार्यक्रम है। गीत का उद्देश्य न केवल मतदाताओं को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उनके अधिकारों और जिम्मेदारी के बारे में शिक्षित करना है। बल्कि उन्हें चुनावी प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए उत्साहित करना भी है। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग के साथ सुभाष घई के नेतृत्व वाली टीम की कई बातचीत के बाद गीत को अंतिम रूप दिया गया।

 

12 क्षेत्रीय भाषाओं में

 

गीत के प्रेरक गीत फिल्म निमार्ता सुभाष घई ने व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल स्कूल ऑफ म्यूजिक, मुंबई के सहयोग से लिखे और संगीतबद्ध किए गए हैं। यह गीत अधिकतम भौगोलिक क्षेत्र को कवर करते हुए हिंदी और बंगाली 12 क्षेत्रीय भाषाओं में है।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago