Categories: Uncategorized

मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में मिर्ची महोत्सव का किया गया आयोजन

मध्य प्रदेश में खरगौन जिले के कसरावद में अनूठे मिर्ची महोत्सव का आयोजन किया गया। मिर्ची महोत्सव राज्य के कारोबारियों, निवेशकों और निर्यातकों के लिए एक बड़ा व्यापारिक अवसर होता है। साथ ही इससे किसानों की आय दोगुना करने के केंद्र सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मिर्ची से बने व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए। खरगौन जिले के कसरावद में हुए इस उत्सव में राज्य के कई जिलों के हजारों किसान ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा है कि इस त्योहार का उद्देश्य मिर्च के निमारी ब्रांड को बढ़ावा देना है।
मध्य प्रदेश राज्य के निमाड़ और मालवा क्षेत्र (Nimar and Malwa regions) मिर्च के सबसे ज्यादा उत्पादक क्षेत्र हैं। इन इलाकों की लाल मिर्च को चीन, पाकिस्तान, मलेशिया और सऊदी अरब को भी निर्यात किया जाता है। इस साल भी धार जिले में 5 लाख 41 हजार 740 मीट्रिक टन हरी मिर्च और 63 हजार मीट्रिक टन से अधिक लाल मिर्च का उत्पादन किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ.
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago