Home   »   एम. वेंकैया नायडू ने लोकप्रिय गोपीनाथ...

एम. वेंकैया नायडू ने लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार प्रदान किया

 

एम. वेंकैया नायडू ने लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार प्रदान किया |_3.1

भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय योगदान के लिए लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार (Lokapriya Gopinath Bordoloi Award) प्रदान किया है। गुवाहाटी में एक विशेष समारोह में प्रख्यात लेखक निरोद कुमार बरूआ (Nirode Kumar Barooah), कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा और शिलांग चैंबर कॉयर को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद इनाम, एक प्रशस्ति पत्र और एक शॉल दिया जाता है। यह असम के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कारों में से एक है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

IBPS RRB क्लर्क मेन्स और SBI क्लर्क मेन्स 2021 परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स GA पॉवर कैप्सूल: Download PDF

पुरस्कार विजेताओं के बारे में:

  • यह पुरस्कार असम सरकार द्वारा राज्य के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की स्मृति में स्थापित किया गया था।
  • कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा की स्थापना 9 जनवरी 1946 को महात्मा गांधी ने की थी।
  • शिलांग चैंबर कॉयर (Shillong Chamber Choir – SCC) 2001 में स्थापित एक प्रसिद्ध संगीत समूह है। इसने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर प्रदर्शन किया है।

Find More Awards News Here

Nobel Prize in Physiology or Medicine 2021 announced_90.1

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *