Categories: Uncategorized

पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री करने वाला पहला देश बना लक्समबर्ग

यूरोप के सातवें सबसे छोटे देश लक्समबर्ग ने सड़क यातायात की समस्या और बड़ते दबाव को घटाने के लिए देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही यह देश सार्वजनिक परिवहन फ्री करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। यहां ट्रेनों, ट्रामों और बसों के किराए को हटा लिया गया है। फ्री किए जाने का मुख्य कारण पर्यावरण का संक्षरण और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना हैं।
यूरोप के इस छोटे और अमीर देश में अब सार्वजनिक परिवहन पर पहले खर्च होने वाले 440 यूरो (485 डॉलर) के वार्षिक पास की तुलना में नि: शुल्क होगा। हालाँकि यात्री अब भी प्रथम श्रेणी में यात्रा करने के लिए 660 यूरो सालाना भुगतान कर सकते हैं।
वर्तमान में लक्समबर्ग की आबादी लगभग 600,000 हैं, लेकिन पड़ोसी देश जर्मनी, बेल्जियम और फ्रांस से हर दिन काम के लिए आने वाले 214,000 से अधिक यात्री कार द्वारा यात्रा करते है, जिसके कारण शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। लक्समबर्ग की ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का लगभग आधे से ज्यादा हिस्सा परिवहन से आता हैं। यह ऐलान इस उम्मीद के साथ किया गया है कि लक्समबर्ग के 65% से अधिक लोग 2025 में साल 2017 के 73% की तुलना में काम पर जाने के लिए अपनी कार का उपयोग करेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • लक्समबर्ग के प्रधानमंत्री: जेवियर बेटटेल.
  • लक्समबर्ग की राजधानी: लक्समबर्ग शहर.
  • लक्ज़मबर्ग की मुद्रा: यूरो
  • .

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 months ago